Logo
Kokum Sharbat Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाला कोकम शरबत न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद। जानिए इसे घर पर कैसे बनाएं।

Kokum Sharbat Recipe: अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी से शरीर को बचाना चाहते हैं तो कोकम का शरबत एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण बेल्ट का पारंपरिक पेय है जिसे आज पूरे भारत में पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कोकम क्या है, इसके फायदे क्या हैं और इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।

दरअसल, कोकम एक खट्टा-मीठा गोलाकार फल है, जो खासतौर पर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका सूखा हुआ रूप मसाले या शरबत बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। गहरे लाल रंग का यह फल शरीर को ठंडक देने और पाचन सुधारने में मददगार माना जाता है।

undefined
Kokum

कोकम शरबत के फायदे  

  1. कोकम का शरबत शरीर की गर्मी को संतुलित करता है और सनस्ट्रोक से बचाता है।  
  2. अगर आप इसे खाना खाने के बाद लेते हैं तो यह गैस, एसिडिटी, और अपच से राहत देगा।  
  3. कोकम में हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड होता है जो भूख को नियंत्रित करता है।  
  4. यह गर्मियों की थकान दूर कर शरीर को रिफ्रेश करता है।  
  5. कोकम का शरबत एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
undefined
Kokum Sharbat

सामग्री-  
100 ग्राम सूखा कोकम  
200 ग्राम चीनी  
1 चम्मच काला नमक  
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर  
1 लीटर ठंडा पानी  
पुदीने के पत्ते  

ये भी पढ़ें- Health Tips: दादी-नानी क्यों देती हैं चबा-चबाकर खाने की सलाह, इस सीख में छिपा है सेहत का गहरा राज

कोकम का शरबत बनाने की विधि-  

  1. सबसे पहले कोकम को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।  
  2. फिर इसे अच्छे से मसलकर उसका रस निकाल लें।  
  3. अब एक पैन में चीनी और थोड़ा पानी डालकर इसका सिरप बना लें।  
  4. अब इसमें कोकम का रस, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाएं।  
  5. इसके बाद इसमें ठंडा पानी मिलाकर शरबत तैयार करें।  
  6. अब तैयार है आपका ठंडा-ठंडा कोकम का शरबत, इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करके इसका लुत्फ उठाएं।  

जरूरी टिप्स-  

  1. इस शरबत को आप बोतल में स्टोर करके भी रख सकते हैं।  
  2. शरबत की बोतल को फ्रिज में रखें, और हफ्ते भर तक इसका आनंद लें।

(काजल सोम) 

5379487