Logo
election banner
Ice Bath Benefits: इन दिनों कई सेलिब्रिटीज और आम लोगों के बीच आइस बाथ का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस थेरेपी से सेहत को बहुत फायदे होते है। यह थेरेपी सेहत के साथ-साथ स्किन तथा मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

Ice Bath Benefits: सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ नया ट्रेंड देखने को मिलता है।अक्सर खान-पान से लेकर वेलनेस तक ऐसे कई सारे ट्रेंड देखने को मिलें है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते है। ऐसे ही बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आइस बाथ काफी ट्रेंड कर रहा है। इन दिनों आपने देखा होगा कि कई बड़ी हस्तियां तथा सेलेब्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आइस बाथ की फोटो तथा वीडियो शेयर कर रहें हैं। यह ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि क्योंकि आइस बाथ के हमारी सेहत के लिए ढेरों फायदे है। 

आइस बाथ या ठंडे पानी की थेरेपी, जिसे क्रायोथेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। इस थेरेपी ने हाल के दिनों में कई लोगों को आकर्षित किया है। खासतौर पर एथलीटों और स्वास्थ्य प्रेमियों को क्योंकि इसके हमारे सेहत के लिए कई स्वास्थ्य लाभ है। आइए जानते हैं आइस बाथ के फायदे क्या-क्या है। 

क्या है आइस बाथ?

आइस बाथ के लिए लोग कभी-कभी ठंडे पानी में नहाते या डुबकी लगाते है। इस थेरेपी के समय व्यक्ति को 11-15 मिनट तक ठंडे पानी में डुबाकर रखा जाता है। इस पानी को 10-15 डिग्री सेल्सियस (50 और 59 डिग्री फारेनहाइट) के बीच ठंडा किया जाता है। आमतौर पर इसका उपयोग एथलीट्स करते है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभों की वजह से अब सेलेब्रिटी भी आइस बाथ को अपना रहे है। 

आइस बाथ के फायदे 

मांसपेशियों की रिकवरी में लाभदायक 

ठंडे पानी की थेरेपी यानि आइस बाथ लेने से हमारी मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से होती है और चोट लगने का खतरा कम हो सकता है।

सूजन कम करने में सहायक 

एथलीट्स हैवी एक्सरसाइज व कसरत के बाद सामान्यतः आइस बाथ लेते है। आइस बाथ हमारे शरीर में सूजन और मांशपेशियों के दर्द को कम करने मदद मिलती है। 

ब्लड सर्कुलेशन 

आइस बाथ हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को स्टीमूलेट करता है, जिससे मांशपेशियों में रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन डिलीवरी में वृध्दि होती है।

मेंटल हेल्थ के लिए गुणकारी

ठंडे पानी से नहाने से हमारे शरीर में रिलैक्सेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे मेंटल हेल्थ संबंधी बीमारियों जैसे एंग्जायटी व डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। 

स्किन के लिए फायदेमंद

आइस बाथ सेहत के साथ हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे हमारे स्किन पोर्स टाइट होते है तथा चेहरे पर ग्लो आता है। 

5379487