Home Remedy for Bleeding Gums : मसूड़ों से खून आने पर सरसों का तेल और नमक का करें इस्तेमाल, जानिए कैसे

Home Remedy for Bleeding Gums : मसूड़ों से खून आना मुंह की स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करता है। इससे न केवल दर्द और असुविधा होती है, बल्कि यह दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। मसूड़ों से खून आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया जम जाना, जिससे मसूड़ों में सूजन आ जाती है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इस समस्या को आप घर पर ही घरेलू उपाय अपनाकर ठीक कर सकते हैं।
सरसों का तेल और नमक
सरसों का तेल और नमक, दोनों ही मसूड़ों की समस्याओं में उपयोगी होते हैं। सरसों का तेल जहां एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल है, वहीं नमक में सूजन को कम करने के गुण होते हैं। यह उपाय न केवल मसूड़ों से खून आना रोकने में सहायक होता है, बल्कि मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।
सरसों का तेल और नमक का उपयोग कैसे करें?
- एक चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अपनी उंगलियों या एक छोटे ब्रश की मदद से मसूड़ों पर धीरे-धीरे लगाएं।
- इसे लगाने के बाद 5-10 मिनट तक मसाज करें। मसाज करते समय हल्का दबाव डालें ताकि मसूड़ों की गहराई में भी यह मिश्रण पहुंच सके।
- इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह को अच्छे से धो लें।
- इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से मसूड़ों से खून आना बंद हो सकता है।
सरसों का तेल और नमक का मिश्रण न केवल मसूड़ों से खून आना कम करता है, बल्कि मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ भी बनाता है। इसके नियमित उपयोग से मसूड़ों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS