Clothes Wrinkles: अक्सर ऐसा होता है कि जरूरी मीटिंग, पार्टी या ऑफिस जाने की जल्दी में हमें पता चलता है कि पहनने वाले कपड़े बुरी तरह सिकुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर घर में प्रेस न हो या बिजली चली जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इस्त्री के भी कपड़ों की सिलवटें आसानी से दूर की जा सकती हैं?
हमारे घरों में मौजूद कुछ आसान और देसी उपाय ऐसे हैं, जो मिनटों में रिंकल्स को कम कर सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि कपड़ों के फैब्रिक को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार उपाय, जो बिना प्रेस के भी आपके कपड़ों को स्मार्ट लुक दे सकते हैं।
कपड़ों से रिंकल्स हटाने के तरीके
बाथरूम की भाप का इस्तेमाल
अगर आपके पास प्रेस नहीं है, तो गर्म पानी से शॉवर चलाकर बाथरूम को कुछ मिनट के लिए बंद कर दें। कपड़ों को हैंगर पर टांगकर बाथरूम में लटका दें। भाप कपड़ों की सिलवटों को ढीला कर देती है, जिससे रिंकल्स काफी हद तक कम हो जाते हैं।
हेयर ड्रायर का कमाल
हेयर ड्रायर सिर्फ बाल सुखाने के लिए ही नहीं, बल्कि कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए भी उपयोगी है। कपड़े को सपाट जगह पर रखें, हल्का पानी स्प्रे करें और फिर ड्रायर को कुछ दूरी से चलाएं। गर्म हवा रिंकल्स को कम करने में मदद करती है।
Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Isabgol Benefits: पेट की समस्याओं में रामबाण है ईसबगोल! इन तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे बड़े फायदे
गीले तौलिए की मदद
सिकुड़े हुए कपड़े को बिस्तर या टेबल पर सीधा फैलाएं। अब हल्का गीला तौलिया उसके ऊपर रखकर धीरे-धीरे दबाव डालें। इससे फैब्रिक की सिलवटें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। यह तरीका खासकर कॉटन कपड़ों पर अच्छा काम करता है।
पानी का स्प्रे और हाथ से सेट करना
अगर समय कम है, तो कपड़ों पर हल्का पानी छिड़कें और हाथों से उन्हें खींचकर सीधा करें। फिर उन्हें कुछ देर हैंगर पर टांग दें। सूखने के बाद कपड़े पहले से ज्यादा स्मूद नजर आएंगे।
भारी किताबों का इस्तेमाल
छोटे कपड़ों या शर्ट के हिस्सों की सिलवटें हटाने के लिए आप भारी किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े को सीधा रखकर ऊपर से मोटी किताबें रख दें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। दबाव के कारण रिंकल्स कम हो जाती हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।