Tofu Tikka Masala: अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो टोफू टिक्का मसाला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद है। खासकर वे लोग जो पनीर का विकल्प ढूंढ रहे हैं, उनके लिए टोफू एक शानदार चॉइस बनकर सामने आता है।
भारतीय मसालों के साथ जब टोफू को मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी निखरकर सामने आता है। होटल जैसी ग्रेवी और मसालों की खुशबू इसे एक परफेक्ट लंच या डिनर डिश बना देती है। आइए जानते हैं टोफू टिक्का मसाला बनाने का आसान तरीका।
टोफू टिक्का मसाला बनाने की सामग्री
- टोफू - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
- दही - 1/2 कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- टमाटर प्यूरी - 1 कप
- प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - 2 चम्मच
- तेल या बटर - 2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरी धनिया - सजाने के लिए
टोफू टिक्का मसाला बनाने की विधि
सबसे पहले टोफू के टुकड़ों को मैरिनेट करने की तैयारी करें। एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें टोफू के क्यूब्स डालें और हल्के हाथों से कोट करें, ताकि मसाला हर टुकड़े पर अच्छे से लग जाए। इसे कम से कम 20-30 मिनट के लिए रख दें, जिससे टोफू में स्वाद अच्छे से समा जाए।
अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और मैरिनेट किए हुए टोफू को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। इससे टोफू का टेक्सचर बेहतर हो जाता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। सेकने के बाद टोफू को अलग रख लें।
बागवानी से जुड़ी ज़रूरी टिप्स: बार-बार पौधों में लग जाते हैं कीड़े? टेंशन न लें; इन तरीकों से होगा खात्मा
नवाबी स्वाद का जादू: हैदराबादी बैंगन की सब्जी लंच-डिनर बनाएगी स्पेशल, हर बाइट में मिलेगा शाही स्वाद!
लटकती चर्बी से छुटकारा: पेट और बाजुओं की फैट ने बढ़ा दी टेंशन? इसे घटाने के हैं 10 असरदार उपाय
अब ग्रेवी तैयार करने के लिए उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालें और मसालों के साथ अच्छे से पकाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं।
अब तैयार ग्रेवी में फ्राई किया हुआ टोफू डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि टोफू में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह समा जाए। अंत में इसमें क्रीम डालें और हल्का सा मिक्स करें। ऊपर से हरी धनिया डालकर सजाएं। तैयार है आपका स्वादिष्ट टोफू टिक्का मसाला, जिसे आप रोटी, नान या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)