Aloo Bread Bites: आलू ब्रेड क्रिस्पी बाइट्स एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है। इसे स्टार्टर के तौर पर भी बनाकर परोसा जाता है।

Aloo Bread Bites: घर में पार्टी हो और आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो झटपट तैयार हो और सभी मेहमानों को पसंद आए, तो आलू ब्रेड क्रिस्पी बाइट्स एक शानदार विकल्प है। इसका कुरकुरा स्वाद और मसालेदार फिलिंग हर किसी को दीवाना बना देती है।

खास बात यह है कि यह स्नैक कम समय में आसानी से तैयार हो जाता है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

आलू ब्रेड बाइट्स बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 ब्रेड स्लाइस
  • 3-4 उबले हुए आलू
  • 1/2 कप बारीक कटी प्याज
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 2-3 चम्मच कॉर्न फ्लोर (कोटिंग के लिए)
  • ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)
  • तेल (तलने के लिए)

आलू ब्रेड बाइट्स बनाने का तरीका

क्रिस्पी आलू ब्रेड बाइट्स बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल में मैश कर लें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। यह मसालेदार मिश्रण बाइट्स को स्वादिष्ट बनाएगा।

Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा सभी को आएगा पसंद, बनाने का ये तरीका है बेहद आसान

Summer Holiday Places: समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट हैं 7 डेस्टिनेशंस, फैमिली के साथ बिताएंगे हेल्दी टाइम

Snoring Issue: पार्टनर के खर्राटों से परेशान हैं? ये घरेलू तरीके दिला सकते हैं राहत

Makhana Kheer: स्वाद और पोषण से भरपूर है मखाना खीर, 15 मिनट में इस तरह कर लें तैयार

अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और हल्का सा पानी लगाकर उसे नरम कर लें। इसके बाद ब्रेड के बीच में आलू की स्टफिंग रखें और उसे छोटे बॉल या रोल के आकार में बंद कर दें। इसी तरह सभी बाइट्स तैयार कर लें।

अब एक बाउल में कॉर्न फ्लोर का पतला घोल तैयार करें। तैयार बाइट्स को पहले कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।

कढ़ाही में तेल गरम करें और इन बाइट्स को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें। तलने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

आलू ब्रेड क्रिस्पी बाइट्स को गर्म-गर्म हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। यह पार्टी स्टार्टर या शाम के स्नैक के लिए एकदम परफेक्ट है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।