Neer Dosa Recipe: आप अगर एक जैसा नाश्ता करके बोर हो चुके हैं तो इस बार ब्रेकफास्ट में नीर डोसा ट्राई करें। जानें इसे बनाने का तरीका।

Neer Dosa Recipe: साउथ इंडियन किचन की बात हो और नीर डोसा का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह डोसा अपनी पतली, मुलायम और जालीदार बनावट के लिए खास पहचान रखता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ना तो खमीर उठाने की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा सामग्री की।

अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो नीर डोसा बेहतरीन चॉइस हो सकता है। कर्नाटक की पारंपरिक रेसिपी यह डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

नीर डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप कच्चा चावल (सादा चावल)
  • 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल (वैकल्पिक, लेकिन स्वाद बढ़ाता है)
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी
  • तवा चिकना करने के लिए थोड़ा तेल

नीर डोसा बनाने का तरीका

नीर डोसा एक स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भिगोने के बाद पानी निकाल लें और चावल को मिक्सर में डालें। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें।

अब इस पेस्ट में पर्याप्त पानी मिलाएं ताकि बैटर बिल्कुल पतला हो जाए। नीर डोसा का बैटर सामान्य डोसा बैटर से काफी पतला होता है, लगभग छाछ जैसा। अंत में स्वादानुसार नमक मिलाकर बैटर को अच्छी तरह चला लें।

Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Isabgol Benefits: पेट की समस्याओं में रामबाण है ईसबगोल! इन तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे बड़े फायदे

एक नॉन-स्टिक या कास्ट आयरन तवा मध्यम आंच पर गरम करें। हल्का सा तेल लगाकर तवा चिकना करें। अब पतले बैटर को एक करछी से तवे पर ऊपर से गोल-गोल फैलाते हुए डालें। ध्यान रखें कि इसे सामान्य डोसे की तरह फैलाना नहीं है, बल्कि पतले घोल को तवे पर डालते ही वह खुद फैल जाएगा।

इसके बाद ढक्कन लगाकर 1-2 मिनट पकाएं। नीर डोसा को पलटने की जरूरत नहीं होती। जब किनारे तवे से छूटने लगें, तो इसे हल्के हाथ से मोड़कर प्लेट में निकाल लें। नीर डोसा को नारियल चटनी, सांभर या वेज करी के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।