Makhana Chaat: स्कूल से लौटते ही बच्चों को कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन हर दिन पैकेट वाले स्नैक्स देना सेहत के लिए सही नहीं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही हेल्दी और टेस्टी विकल्प तैयार कर सकते हैं, जो बच्चों को भी पसंद आए और पोषण भी दे।
इसी कड़ी में मखाना चाट एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरता है। हल्का, कुरकुरा और पौष्टिक मखाना प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें सब्जियां और मसाले मिलाकर तैयार की गई चाट बच्चों को स्वाद के साथ सेहत भी देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप मखाना
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
- 1 उबला आलू (कटा हुआ)
- 2 चम्मच उबले हुए कॉर्
- 1-2 चम्मच हरी चटनी
- 1 चम्मच इमली की मीठी चटनी
- आधा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ा सा नींबू रस
- बारीक कटा हरा धनिया
मखाना चाट बनाने का तरीका
मखाना चाट देखते ही मुंह में पानी आ सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही को धीमी आंच पर गरम करें। सूखे ही मखानों को 5-7 मिनट तक हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। चाहें तो आधा चम्मच घी डाल सकते हैं। जब मखाने हल्के क्रिस्प हो जाएं तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
अब एक बड़े बाउल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, उबला आलू और कॉर्न डालें। इन सबको अच्छे से मिक्स करें ताकि हर बाइट में स्वाद का संतुलन बना रहे। भुने हुए मखाने बाउल में डालें। ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, नमक, चाट मसाला और नींबू रस मिलाएं। सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि मखाने टूटें नहीं।
Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!
Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर
आखिर में हरा धनिया डालकर सजाएं। मखाना चाट को तुरंत सर्व करें, ताकि इसकी कुरकुराहट बनी रहे। चाहें तो ऊपर से अनार के दाने या सेव डालकर बच्चों के लिए इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)