Coconut Rice Recipe: कोकोनट राइस यानी नारियल वाले चावल एक टेस्टी डिश है। गर्मी के दिनों में इस साउथ इंडियन फूड को खूब पसंद किया जाता है।

Coconut Rice Recipe: अगर आप रोज़-रोज़ एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व हल्का-फुल्का ट्राय करना चाहते हैं, तो कोकोनट राइस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह साउथ इंडियन डिश अपने खास स्वाद और खुशबू के कारण काफी पसंद की जाती है। नारियल की हल्की मिठास और मसालों का तड़का इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है।

कोकोनट राइस की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह बहुत ही आसान रेसिपी है। लंच हो या डिनर, यह डिश हर समय परफेक्ट लगती है। खासकर गर्मियों में हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहने वालों के लिए यह शानदार विकल्प है।

कोकोनट राइस बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 1 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 8-10 काजू
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल या नारियल तेल (वैकल्पिक)

कोकोनट राइस बनाने का तरीका

कोकोनट राइस एक टेस्टी साउथ इंडियन डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कोकोनट राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर पका लें। ध्यान रखें कि चावल ज्यादा चिपचिपे न हों। चावल पकने के बाद उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें ताकि दाने अलग-अलग रहें। इससे राइस का स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा।

अब ताजा नारियल को कद्दूकस कर लें। ताजा नारियल इस्तेमाल करने से कोकोनट राइस का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। अगर ताजा नारियल उपलब्ध न हो तो सूखा नारियल भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ताजा नारियल ज्यादा बेहतर माना जाता है।

एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसमें सबसे पहले राई डालें और जब राई चटकने लगे तो उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद काजू डालें और हल्का क्रिस्प होने दें। फिर इसमें सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। यह तड़का कोकोनट राइस को असली साउथ इंडियन स्वाद देता है।

Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं

Plum Benefits: हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है आलूबुखारा, दिल की सेहत रखता है दुरुस्त, जानें 6 फायदे

Paneer Pakoda: शाम की चाय का मज़ा दोगुना कर देंगे पनीर के पकोड़े, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी स्नैक

Paneer Makhani: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी, क्रीमी ग्रेवी हर कोई करेगा पसंद

अब कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और हल्का सा भूनें। इसके बाद पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिला लें। स्वादानुसार नमक डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते रहें ताकि सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं।

तैयार कोकोनट राइस को गरमागरम परोसें। इसे नारियल की चटनी, सांभर या दही के साथ खाया जा सकता है। हल्का, सुगंधित और स्वादिष्ट यह डिश घर के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)