Banana Chips Recipe: कच्चे केले से बनी चिप्स एक लोकप्रिय साउथ इंडियन स्नैक रेसिपी है। इसे शाम की चाय के साथ सर्व करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Banana Chips Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो, तो केले की चिप्स एक बेहतरीन विकल्प बन सकती हैं। बाजार में मिलने वाली चिप्स तो आपने कई बार खाई होंगी, लेकिन घर पर बनी फ्रेश और हेल्दी केले की चिप्स का स्वाद बिल्कुल अलग ही होता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

अगर आप भी घर बैठे कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो केले की चिप्स की यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। हल्की नमकीन और कुरकुरी ये चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि, जिससे आपकी चाय का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

केले की चिप्स बनाने के लिए सामग्री

  • कच्चे केले - 4-5
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - तलने के लिए
  • काली मिर्च या चाट मसाला - वैकल्पिक

केले की चिप्स बनाने का तरीका

केले की चिप्स एक पॉपुलर साउथ इंडियन स्नैक है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को छील लें। अब इन्हें पतले-पतले स्लाइस में काट लें। कोशिश करें कि स्लाइस बराबर मोटाई के हों, ताकि सभी चिप्स एक समान कुरकुरे बनें।

कटे हुए केले को हल्के नमक और हल्दी मिले पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगो दें। इससे चिप्स का रंग अच्छा आता है और स्वाद भी बढ़ता है।

Lemon Pasta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल लेमन पास्ता, हर बाइट में मिलेगा टेस्टी फ्लेवर

Amla Benefits: रोज़ एक आंवला खाएंगे तो इम्यूनिटी होगी फौलादी! जानें इसके 6 चौंकाने वाले फायदे

Cardamom Plantation: घर में उगाना चाहते हैं इलायची का पौधा? जानिए प्लांटेशन और देखभाल का तरीका

Chia Seeds Benefits: दिल को मजबूत बनाएगा चिया सीड्स! इन 6 फायदों से बढ़ेगी ओवरऑल फिटनेस

कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब केले के स्लाइस को पानी से निकालकर अच्छी तरह सुखा लें और धीरे-धीरे गर्म तेल में डालें। मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

तले हुए चिप्स को पेपर टॉवल पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब इसमें नमक, काली मिर्च या चाट मसाला छिड़कें। आपकी कुरकुरी केले की चिप्स तैयार हैं। इन्हें चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)