Summer Tips: अप्रैल-मई की तेज़ गर्मी शुरू होते ही घर के कमरे भट्टी जैसे गर्म हो जाते हैं। हर किसी के पास एयर कंडीशनर नहीं होता, और जिनके पास है, उनके लिए भी बिजली का बिल एक बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे में सवाल उठता है क्या बिना AC के भी कमरे को ठंडा रखा जा सकता है? जवाब है, हां! कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर आप अपने कमरे को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं।
भारत में सदियों से लोग बिना AC के ही गर्मी से बचने के तरीके अपनाते आए हैं। ये तरीके न सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं। अगर आप भी इस गर्मी में अपने कमरे को 'शिमला' जैसा ठंडा बनाना चाहते हैं, तो इन 5 असरदार तरीकों को जरूर आजमाएं।
AC के बिना कमरा कूल रखने के टिप्स
खिड़कियों पर मोटे पर्दे या गीले परदे लगाएं
धूप सीधे कमरे में आने से तापमान तेजी से बढ़ता है। दिन के समय खिड़कियों पर मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगाएं। और अगर ज्यादा ठंडक चाहिए तो हल्के गीले पर्दे इस्तेमाल करें ये हवा को ठंडा करके कमरे में फैलाते हैं।
रात की ठंडी हवा को कमरे में आने दें
रात के समय बाहर का तापमान कम हो जाता है। ऐसे में खिड़कियां और दरवाजे खोलकर ठंडी हवा को अंदर आने दें। सुबह होते ही इन्हें बंद कर दें, ताकि ठंडक लंबे समय तक बनी रहे।
पंखे के साथ बर्फ या ठंडा पानी रखें
पंखे के सामने बर्फ से भरा बर्तन या ठंडे पानी की बाल्टी रखें। इससे हवा ठंडी होकर पूरे कमरे में फैलती है और आपको AC जैसी फीलिंग मिलती है।
कमरे में इंडोर प्लांट्स लगाएं
पौधे न सिर्फ ऑक्सीजन बढ़ाते हैं, बल्कि आसपास के तापमान को भी कम करते हैं। एलोवेरा, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट जैसे पौधे कमरे को ठंडा और फ्रेश बनाए रखते हैं।
हल्के और सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें
बेडशीट, पर्दे और कुशन कवर के लिए सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें। ये गर्मी को कम पकड़ते हैं और ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)