Logo
election banner
Sarvangasana Benefits: सर्वांगासन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसे करने से शरीर को कई बड़े फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इस आसन को करने का तरीका और इसके लाभ।

Sarvangasana Benefits: भारतीय योग सदियों से अपनी महत्ता प्रदर्शित करता रहा है। हमारे यहां हजारों सालों से योगासन शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए किया जाता रहा है। हर आसन का अपना विशेष महत्व है। सर्वांगासन भी एक महत्वपूर्ण आसन है जिसे करने से शरीर को बड़े लाभ मिलते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या, तनाव में सर्वांगासन राहत दिलाने का काम करता है। इस आसन को करने से पाचन में सुधार आता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। 

सर्वांगासन को Shoulder Stand भी कहा जाता है। यह आसन शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होता है। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी योगासन का अभ्यास किसी एक्सपर्ट से सीखने के बाद ही करना चाहिए। बिना किसी से सीखे योगासन का अभ्यास नुकसान पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Surya Namaskar Benefits: दिल से लेकर दिमाग तक दुरुस्त करता है सूर्य नमस्कार, जानें फायदे और अभ्यास का तरीका

सर्वांगासन के बड़े फायदे

पाचन क्रिया में सुधार: पेट से जुड़ी परेशानियों में सर्वांगासन फायदेमंद होता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पाचन क्रिया में सुधार करता है।

रक्त प्रवाह में सुधार: यह आसन पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने पर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

तनाव कम करना: आजकल एंजाइटी और डिप्रेशन आम समस्या बन चुकी है। यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करना: यह आसन थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करता है और हार्मोन के स्तर को संतुलित करता है।

इसे भी पढ़ें: Yogasana For Constipation: पुरानी कब्ज से परेशान हैं? 4 योगासन करेंगे कमाल, आंतों की हो जाएगी सफाई

अनिद्रा दूर करना: आप अगर नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो नियमित सर्वांगासन का अभ्यास करें। यह आसन अनिद्रा दूर करने में मदद करता है।

श्वसन प्रणाली को मजबूत करना: सर्वांगानसन का नियमित अभ्यास श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करता है। 

एकाग्रता में सुधार: सर्वांगासन एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सुधार करता है।

वजन कम करना: वजन बढ़ने की समस्या आजकल आम हो चुकी है। यह आसन वजन कम करने में मदद करता है।

रक्तचाप को नियंत्रित करना: आप अगर ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो यह आसन रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

मधुमेह को नियंत्रित करना: डायबिटीज के मरीजों के लिए सर्वांगासन फायदेमंद होता है। यह आसन मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सर्वांगासन करने का तरीका

  • पहले शवासन में लेट जाएं।
  • धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं और उन्हें सीधा करें।
  • अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं और अपनी पीठ को सीधा करें।
  • अपने हाथों को अपनी पीठ के नीचे रखें और अपनी कोहनियों को मोड़ें।
  • अपने पैरों को ऊपर उठाएं और उन्हें सीधा करें।
  • अपनी ठुड्डी को अपनी छाती में दबाएं और अपनी गर्दन को सीधा रखें।
  • कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहें।
  • धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं और शवासन में वापस आ जाएं।

इन बातों का रखें ध्यान
योगासन हमेशा खाली पेट करें। योगासन करते समय धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। लयोगासन अपनी क्षमता के अनुसार करें। यदि आपको कोई दर्द महसूस हो तो तुरंत योगासन करना बंद कर दें। सर्वांगासन गर्भवती महिलाओं, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और गर्दन की चोट वाले लोगों के लिए नहीं है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो योगासन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

jindal steel Ad
5379487