Watermelon Buying Tips: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरबूज की भरमार दिखाई देने लगती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच तरबूज शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पानी की कमी भी पूरी करता है। यही वजह है कि लोग गर्मियों में इस रसदार फल को बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बाजार से तरबूज खरीदने के बाद वह अंदर से फीका या कम मीठा निकल आता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि हर बार बाजार से मीठा और लाल तरबूज ही घर आए, तो खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तरीके से तरबूज पहचानने की छोटी-छोटी ट्रिक्स अपनाकर आप मीठा और स्वादिष्ट फल चुन सकते हैं। आइए जानते हैं तरबूज खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मीठा तरबूज खरीदने के टिप्स
तरबूज के नीचे पीला धब्बा जरूर देखें
तरबूज खरीदते समय उसके नीचे की तरफ बने पीले धब्बे को जरूर देखें। यह हिस्सा जमीन से लगा होता है और इसे "फील्ड स्पॉट" कहा जाता है। अगर यह धब्बा गहरा पीला या क्रीमी रंग का है, तो समझ लीजिए कि तरबूज पूरी तरह पका हुआ और मीठा है। अगर धब्बा सफेद या हल्का है तो तरबूज कच्चा हो सकता है।
तरबूज का वजन और आकार देखें
मीठा तरबूज आमतौर पर अपने आकार के हिसाब से भारी होता है। जब आप तरबूज उठाएं और वह अपेक्षा से ज्यादा भारी महसूस हो, तो इसका मतलब है कि उसमें पानी और रस अच्छी मात्रा में है। ऐसा तरबूज ज्यादा मीठा और ताजा होता है।
थपथपाकर आवाज जरूर जांचें
तरबूज खरीदते समय उसे हल्के से थपथपाकर देखें। अगर उसमें से गूंजती हुई गहरी आवाज आती है तो समझिए कि तरबूज पका हुआ है। वहीं अगर आवाज धीमी या भरी हुई लगे तो वह अंदर से कच्चा या ज्यादा पका हो सकता है।
तरबूज की बाहरी सतह पर ध्यान दें
अच्छा और मीठा तरबूज आमतौर पर थोड़ा खुरदुरा और मैट फिनिश वाला होता है। अगर तरबूज की सतह ज्यादा चमकदार दिखे तो संभावना है कि वह पूरी तरह पका हुआ नहीं है। इसलिए हल्की खुरदुरी सतह वाला तरबूज चुनना बेहतर होता है।
Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं
Plum Benefits: हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है आलूबुखारा, दिल की सेहत रखता है दुरुस्त, जानें 6 फायदे
Paneer Pakoda: शाम की चाय का मज़ा दोगुना कर देंगे पनीर के पकोड़े, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी स्नैक
Paneer Makhani: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी, क्रीमी ग्रेवी हर कोई करेगा पसंद
तरबूज की धारियों को ध्यान से देखें
तरबूज की बाहरी हरी धारियां भी उसके स्वाद का संकेत देती हैं। गहरे और साफ रंग की धारियां आमतौर पर अच्छे और पके हुए तरबूज की पहचान होती हैं। हल्की और फीकी धारियों वाला तरबूज कम मीठा हो सकता है।
गर्मियों में सेहत के लिए भी फायदेमंद
तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ त्वचा और पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)