Cucumber Buying: गर्मियों का मौसम आते ही खाने की थाली में ताज़ा और ठंडक देने वाला खीरा अपनी खास जगह बना लेता है। सलाद से लेकर रायता तक, खीरा न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर खीरा उतना ताज़ा और फायदेमंद नहीं होता जितना दिखता है?
अक्सर लोग बिना ध्यान दिए खीरा खरीद लेते हैं, जिससे घर पहुंचने पर उसका स्वाद फीका या कड़वा निकलता है। ऐसे में जरूरी है कि खरीदारी के समय कुछ आसान लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि आप हर बार ताज़ा, कुरकुरा और मीठा खीरा ही घर लाएं।
ताजा खीरा खरीदने के टिप्स
रंग देखकर करें पहचान
ताज़ा खीरा हमेशा गहरे हरे रंग का होता है। अगर खीरे का रंग पीला या हल्का पड़ चुका है, तो समझ लें कि वह ज्यादा पुराना है। ऐसे खीरे स्वाद में कड़वे हो सकते हैं।
छिलके की सख्ती जरूर जांचें
खीरे का छिलका सख्त और टाइट होना चाहिए। अगर दबाने पर खीरा नरम लगे, तो वह ताज़ा नहीं है। सख्त खीरा ही ज्यादा कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है।
आकार और मोटाई पर दें ध्यान
बहुत ज्यादा मोटे या बड़े खीरे के अंदर बीज ज्यादा हो सकते हैं, जिससे स्वाद कम हो जाता है। मध्यम आकार का खीरा खरीदना बेहतर विकल्प होता है।
सतह पर दाग-धब्बों से बचें
खीरे की सतह पर अगर काले धब्बे, कट या झुर्रियां दिखें, तो उसे न खरीदें। यह संकेत है कि खीरा पुराना या खराब हो सकता है।
Baingan Bharta: ढाबा स्टाइल बैंगन का भरता लगेगा लाजवाब, बनाने का यह तरीका आएगा पसंद
Curd Honey Face Pack: दही-शहद के फेस पैक से स्किन की ड्राईनेस होगी दूर! इस तरीके से करें यूज़
Induction Cooktop: इंडक्शन खरीदने की सोच रहे हैं? कीमत के साथ इन 5 बातों का भी रखें ध्यान
Paneer Butter Masala: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, मिलेगा गज़ब का स्वाद
वजन से करें ताजगी की पहचान
ताज़ा खीरा अपने आकार के हिसाब से भारी लगता है। हल्का खीरा अंदर से सूखा या बासी हो सकता है, इसलिए वजन जरूर जांचें।
खीरा खरीदते समय न करें ये गलतियां
कई बार लोग सिर्फ सस्ता देखकर खीरा खरीद लेते हैं, जो बाद में खराब निकलता है। हमेशा क्वालिटी पर ध्यान दें, न कि सिर्फ कीमत पर। साथ ही, कटे या पहले से छिले हुए खीरे से बचें, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
स्टोरेज का सही तरीका भी जानें
ताज़ा खीरा खरीदने के बाद उसे फ्रिज में रखें और ज्यादा समय तक खुला न छोड़ें। सही स्टोरेज से खीरा लंबे समय तक ताज़ा बना रहता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)