Happy Dhanteras Wishes: धनतेरस पर बरसे मां लक्ष्मी-कुबेर की कृपा, अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

Happy Dhanteras 2024 wishes quotes images
X
Dhanteras 2024 wishes
Happy Dhanteras Wishes: धनतेरस के त्योहार पर भगवान धनवन्तरि और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस खास पर्व पर आप आपनों को यहां दिए गए शुभकामना संदेश भेजें।

Happy Dhanteras 2024 Wishes: देशभर में पांच दिवसीय दीपावली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इससे 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व आता है जिसे मां लक्ष्मी, धनवन्तरि और कुबेर भगवान के आगमन के लिए मनाया जाता है और उनकी विशेष पूजा होती है। इस दिन को खासतौर पर अपने जीवन में धन और समृद्धि का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत तरह-तरह के सामान खरीदते हैं।

धनतेरस पर विशेषकर भगवान धन्वंतरि से अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों, धन और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हुए उनका घर में स्वागत किया जाता है। इस बार 29 अक्टूबर 2024 को पड़ रही है। इस मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को खास बधाई संदेश भेजर शुभकामनाएं दे। यहां देखे कुछ बधाई संदेश और विशेज़।

  • इस धनतेरस के पर्व पर मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। आपको और आपके परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Dhanteras Wishes
  • भगवान का आशीर्वाद और खुशियों के दीप आपके जीवन को रोशन करें और सफलता की ओर आपको आगे बढ़ाएं। धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
happy Dhanteras wishes
  • इस धनतेरस पर आपको अच्छा स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियां और सौभाग्य का आशीर्वाद मिले। आपको और परिवार को धनतेरस 2024 की शुभकामनाएं।
Dhanteras Wishes 2024
  • आपके जीवन में खुशियों और सफलता का संचार हो... इस धनतेरस पर नई उमंग, अनदेखे रास्तों और उन्हें पूरा करने का साहस मिले। शुभ धनतेरस।
Dhanteras 2024
  • आपके जीवन में संपूर्ण धनवर्षा हो, परिवार को सुख-समृद्धि प्राप्त हो, यही भगवान धनवन्तरि से कामना है।
Dhanteras wishes iamge

धनतेरस की रौनक सब पर छाए,
हर घर में सुख-समृद्धि की लहर आए,
भगवान धन्वंतरि करें आप पर भी कृपा,
आपके जीवन में हो ढेर सारा सुख, सेहत और प्यार।
शुभ धनतेरस 2024

Dhanteras wishes image

धनतेरस का वैभव हो आपके संग,
हर दिन महके जैसे बहार का रंग,
भगवान धन्वंतरि का सदा आशीष हो आपके संग,
सुख, समृद्धि सदा हो आपके संग।
हैप्पी धनतेरस 2024

Happy Dhanteras 2024

धनतेरस की है बहार,
सुख-समृद्धि हो आपके घर-अपरंपार,
धन्वंतरि का सदा बना रहे आशीर्वाद,
हर दिल पर छाए खुशियों का त्योहार।
धनतेरस 2024 की ढेरों शुभकामनाएं

Dhanteras Wishes Quotes

दीपक की रोशनी, मिठाईयों की मिठास
पटाखों की गूंज, धन-धान की बरसात
हर दिन आपके लिए खुशियां लेकर आए धनतेरस का त्योहार।

Happy Dhanteras 2024 wishes

धनतेरस की रोशनी में हो नया सवेरा
आपको जीवन में आए खुशियों का बसेरा
ये पर्व धन और समृद्धि का बहार लाए
आपको धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं।

Shubh Dhanteras

धनतेरस का है त्योहार
आपके जीवन में आए अनंत बहार
मां लक्ष्मी विराजे आपके द्वार
आपकी सारी मनोकामना हों स्वीकार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy dhanteras wishes quotes

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story