A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Good Cholesterol: आम धारणा है कि अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाए तो ये दिल के लिए खतरनाक होता है। हालांकि ये सोच पूरी तरह से सही नहीं है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) हार्ट के लिए हानिकारक होता है, वहीं दूसरी ओर गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) दिल को दुरुस्त रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में दिल को हेल्दी रखने के लिए खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटनी चाहिए और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना चाहिए। 

कोलेस्ट्रॉल फैट की तरह दिखने वाला वैक्सी सब्सटेंस होता है जो खून में मौजूद होता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के लिए हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान जिम्मेदार होता है। हेल्थशॉट के मुताबिक कुछ खास टिप्स को फॉलो कर शरीर में HDL को बढ़ाया जा सकता है। 

क्या है गुड कोलेस्ट्रॉल?
गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल, हाई डेंसिटी वाला लिपोप्रोटीन होता है जो कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। एचडीएल खून से दूसरे कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। इससे दिल की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। हार्ट के लिए फायदेमंद होने की वजह से ही इसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। 

गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं?

हेल्दी फैट - गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए हेल्दी फैट की मात्रा बढ़ाएं। ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट को डाइट से हटा दें। नट्स, सीड्स, जैतून तेल और एवाकाडो जैसी चीजें गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं और हेल्दी फैट जनरेट करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: 1 चम्मच शहद पेट पर जमी चर्बी कर सकता है गायब, 3 चीजों के साथ लेने से नहीं बचेगा बैली फैट

फैटी फिश - नॉनवेजिटेरियंस गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल जैसी फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे एचडीएल बढ़ने में मदद मिलती है। 

रेगुलर एक्सरसाइज़ - डेली रूटीन में फिजिकल एक्सरसाइज़ को शामिल कर लें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटेगा और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने में मदद मिलेगी। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज़ करें। 

सॉल्युबल फाइबर - दिल को हेल्दी रखन में सॉल्युबल फाइबर असरदार होते हैं। ये गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाते हैं। इसके लिए जई, खट्टे फल, सेबफल, फलियां आदि का सेवन लाभदायक होता है। 

स्मोकिंग - सिगरेट पीने से शरीर को बड़े नुकसान होते हैं। सिगरेट गुड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती है। ये दिल की सेहत के लिहाज से काफी घातक हो सकता है। इससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Khajoor ke Fayde: महिलाएं रोज इस तरह खाएं 3 खजूर, दूर होगी खून की कमी; थकान-कमज़ोरी होगी गायब

वजन - गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बनाए रखने के लिए वजन का नियंत्रित होना बहुत जरूरी है। इसके लिए पेट की चर्बी कम करें। एचडीएल में सुधार के लिए पेट की चर्बी कम होना बहुत जरूरी है।