A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Kajol Co-Ord Set Look : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल जब भी किसी इवेंट में शिरकत करती हैं, तो उनके स्टाइल और फैशन की चर्चा हर तरफ होती है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान काजोल ने एक ऐसा लुक अपनाया जिसने फैशन प्रेमियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी। वह एक शानदार रेड को-ऑर्ड सेट में नज़र आईं, जो काफी सुंदर लग रहा था। उनका यह लुक जितना आकर्षक था, उतना ही क्लासी और एलिगेंट भी था। 

काजोल ने इवेंट में जो रेड को-ऑर्ड सेट पहना था, उसमें एक शानदार पेपलम टॉप था, जिसकी नेकलाइन ने उनके लुक को क्लासी बना दिया। लेकिन यह टॉप यहीं खत्म नहीं होता। इसके साथ ट्रांसपेरेंट स्लीव्स ने इस लुक में और भी खूबसूरत बना दिया, वहीं नेकलाइन पर ड्रेप डिटेल ने एक ग्रेसफुल टच दिया। 

काजोल का रेड ड्रेस लुक 

काजोल ने कौनसे इयररिंग्स पहने थे

जहां काजोल का ये रेड आउटफिट पहले से ही लोगों का ध्यान खींच रहा था, वहीं उन्होंने अपने  सटल स्टड इयररिंग्स पहने थे। काजोल का यह फैशन सेंस साफ दर्शाता है कि आपको स्टाइलिश दिखने के लिए भारी गहनों की जरूरत नहीं होती। उनकी एक्सेसरीज़ का हल्का सा चमकदार स्पर्श उनके लुक में ग्लैमर का तड़का तो लगा रहा था, लेकिन इसके बावजूद उनका पूरा लुक शालीन और आकर्षक बना रहा।

काजोल के मेकअप पर नजर डालें 

अब बात करते हैं उनके मेकअप की, जिसमें काजोल ने एक बार फिर से एलिगेंस का परिचय दिया। न्यूड लिप्स, खूबसूरत ब्लश्ड चीक्स और सॉफ्ट न्यूड आईशैडो ने उनके चेहरे को एक नैचुरल ग्लो दिया। उन्होंने अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए मस्कारा से लदी हुई पलकों और काजल का इस्तेमाल किया, जो उनकी आंखों को एक दिलकश लुक दे रहा था। वहीं उनका हेयरस्टाइल भी उनके पूरे लुक के साथ परफेक्ट मेल खा रहा था। उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टेड ओपन स्टाइल में रखा, जो उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार रहा था। उनके खुले बाल उनके आउटफिट की फ्लोइंग ट्रेल के साथ बेहतरीन तरीके से मैच कर रहे थे।