Logo
Eid al-Fitr 2026 पर अपनों करीबियों और दोस्तों को भेजें ये दिल छू लेने वाले Eid Mubarak Wishes, Messages और Shayari। यहां से कॉपी करें बेस्ट हिंदी ईद शुभकामनाएं और शेयर करें खुशियां।

Eid Ul Fitr 2026 Wishes in Hindi: मुस्लिम समुदाय में मीठी ईद यानी ईद‑उल‑फितर सबसे अहम त्योहारों में से एक है। यह पर्व रमजान महीने के 28 या 30 दिनों के रोजे पूरे होने के बाद मनाया जाता है। मीठी ईद को देश-दुनिया के मुसलमान काफी उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन घरों में सजावट के साथ तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। 

यह प्यार, सौहार्द और भाई-चारे का पर्व है। जहां सभी लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते है। साथ ही अब डिजीटल जमाने में कई लोग अपने करीबियों, परिवार और दोस्तों को ईद मुबारक बधाई संदेश और शायरी के जरिए भी देने लगे है। ऐसे में यदि आप भी अपने करीबियों को ईद मुबारक कहने के लिए अच्छे मैसेज, शायरी और फोटो सर्च कर रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहतरीन Eid Wishes और Messages, जिन्हें आप आसानी से कॉपी करके शेयर कर सकते हैं और इस त्योहार की खुशियां दोगुनी कर सकते हैं।

Eid Mubarak
Eid Mubarak

अपने करीबियों के भेजें ये खास संदेश (Eid Mubarak Wishes in Hind)

  1. ईद मुबारक! आपका दिल खुशियों से भरा रहे और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे।
  2. इस ईद आपके जीवन में शांति, तरक्की और ढेरों खुशियां आएं।
  3. अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और आपकी हर इच्छा पूरी करे। ईद मुबारक!
  4. इस ईद को प्यार, हंसी और शुक्रगुज़ारी के साथ मनाएं।
  5. आपको इस खूबसूरत ईद की ढेरों शुभकामनाएं।
  6. यह ईद आपके जीवन में नई उम्मीद और नए अवसर लेकर आए।
  7. ईद मुबारक! आपके हर दिन खुशियों और सफलता से भरे हों।
  8. आपको और आपके परिवार को ढेर सारी ईद की शुभकामनाएं।
  9. अल्लाह की रहमत आप पर हमेशा बनी रहे।
  10. ईद मुबारक! हमेशा खुश रहें और मुस्कुराते रहें।
Eid Wishes
Eid Wishes

दोस्तों के लिए Eid Wishes

  1. ईद मुबारक मेरे दोस्त! हमारी दोस्ती हर दिन और मजबूत हो।
  2. इस ईद आपको ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत और सफलता मिले।
  3. मेरे प्यारे दोस्त, यह ईद आपके जीवन में अनगिनत खुशियां लाए।
  4. दोस्ती और खुशियों के नाम—ईद मुबारक!

 

 

7