A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Egg Vs Paneer: शरीर को मजबूती देने के लिए प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। प्रोटीन मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है। प्रोटीन प्राप्त करने के ढेरों सोर्स हैं, लेकिन अंडा और पनीर इसके दो सबसे अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। आप अगर वेजिटेरियन हैं तो आपका चुनाव पनीर ही रहेगा, लेकिन अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो मन में ये सवाल उठ सकता है कि ज्यादा प्रोटीन हासिल करने के लिए पनीर खाया जाए या अंडा।
हम आपको अंडे और पनीर की न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में बताएंगे जिसके आधार पर आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको दोनों में से किसका चयन करना है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अंडे की न्यूट्रिशनल वैल्यू
अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसे रोजाना खाने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक बड़े अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडे की सफेदी में लगभग 3.6 ग्राम प्रोटीन और जर्दी में लगभग 2.7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: pomegranate Side Effects: खून बढ़ाने वाला अनार परेशानियां भी ला सकता है, 4 समस्याओं में भूलकर भी न खाएं
अंडे में सभी जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं। इसमें विटामिन डी, ई, बी12, ए समेत कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हालांकि, अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है, इसीलिए दिल के मरीजों के लिए इसकी जर्दी न खाने की सलाह दी जाती है।
पनीर की न्यूट्रिशनल वैल्यू
अंडे की तरह ही पनीर में भी पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडे की तुलना में पनीर में ज्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन इसमें कुछ जरूरी अमीनो एसिड कम पाए जाते हैं। हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए पनीर कैल्शियम और फॉस्फोरस का एक बेहतरीन सोर्स है।
इसे भी पढ़ें: Uric Acid: गठिया, जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? 5 नेचुरल तरीकों से घटाएं यूरिक एसिड, तकलीफ में मिलेगा आराम
अंडे की तुलना में पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा भी कम पायी जाती है। मसल्स बनाने के लिए अंडे में प्रोटीन के साथ जरूरी फैट्स भी मिलते हैं, वहीं वजन घटाने के लिए पनीर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कुल मिलाकर दोनों ही चीजों का सेवन प्रोटीन के साथ ही शरीर को जरूरी तत्व उपलब्ध कराता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
