haribhoomi hindi news
Curd Benefits: अगर विटामिन B12 की कमी से आपका शरीर भी खोखला हो गया है, तो अब आपको महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं है। यह सस्ती और आसानी से मिलने वाली दही विटामिन B12 का बेहतरीन स्रोत है।

Curd Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सेहत का ध्यान रखना जितना ज़रूरी है, उतना ही मुश्किल भी। और जब बात आती है शरीर में जरूरी विटामिन्स की, तो सबसे ज़्यादा विटामिन B12 की कमी देखने को मिलती है। जिसके कारण थकान, चक्कर, भूलने की आदत, बाल झड़ना, डिप्रेशन और यहां तक कि एनीमिया तक हो सकता है। लोग अक्सर इस कमी को पूरा करने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सिर्फ यह एक सस्ती, देसी और आसानी से मिलने वाली चीज़ विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकती है। यहां हम बात कर रहे हैं दही की।

undefined
Curd

दही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर शुद्ध और घर में जमी हुई दही विटामिन B12 का एक बेहतरीन स्रोत मानी जाती है। एक कटोरी दही में लगभग 0.6 माइक्रोग्राम विटामिन B12 होता है, जो एक व्यस्क की रोज़ाना की ज़रूरत का अच्छा-खासा हिस्सा पूरा कर सकता है। और अगर आप दही को नियमित रूप से अपने खान-पान में शामिल करें, तो शरीर में B12 की कमी होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। बता दें कि दही के अलावा दूध और अंडा भी विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है।

दही खाने के फायदे  

  1. यह पाचन को दुरुस्त रखता है।  
  2. दही में प्रॉबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।  
  3. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मज़बूती देते हैं।  
  4. दही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।  
  5. इसके सेवन से त्वचा दमकती है और बाल मजबूत बनते हैं।  
  6. दही लो फैट और हाई प्रोटीन वाला होता है, जो वज़न घटाने वालों के लिए बढ़िया है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो रखेंगे आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल

दही को कब और कैसे खाएं?  

  1. सुबह नाश्ते में पराठे या रोटी के साथ।  
  2. दोपहर के खाने में रायता या सादा दही के रूप में भी खा सकते हैं।  
  3. शाम को हल्की भूख लगे तो थोड़ा नमक या भुना जीरा डालकर दही खाएं।  
  4. दही के साथ खट्टी चीज़ें जैसे मछली या नींबू बिल्कुल न खाएं, इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।  
  5. लेकिन बाजार की पैकेट वाली दही की बजाए घर की ताज़ा दही का सेवन करें। क्योंकि बाजार की दही में अक्सर प्रिज़रवेटिव्स होते हैं, जो लंबे समय तक खाने के लिए सही नहीं होते।
undefined
Curd

दही किसे नहीं खाना चाहिए  

  1. जिन्हें सर्दी-जुकाम बार-बार होता है, वे रात में दही खाने से बचें।  
  2. लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग भी डॉक्टर की सलाह लेकर ही दही खाएं।

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे की झुर्रियों को देखकर हो रहे हैं परेशान? रोजाना इन 5 फ्रूट जूस का सेवन दिला देगा छुटकारा

(काजल सोम) 

7