Trending Short Kurti: गर्मियों में कंफर्ट और स्टाइल के लिए कॉटन शॉर्ट कुर्ती सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। यहां देखें लेस-अप कुर्ती और फ्लोरल प्रिंट V-नेक शॉर्ट कुर्ती के टॉप ट्रेंडिंग डिजाइंस।

Trending Short Kurti: गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। तेज गर्मी के मौसम में ऐसे कपड़ों की जरूरत होती है, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। ऐसे में कॉटन की शॉर्ट कुर्ती आजकल लड़कियों और महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक में बनी ये कुर्तियां न सिर्फ आपको गर्मी में कूल रखती हैं, बल्कि आपके लुक को भी काफी स्टाइलिश बना देती हैं।

खासतौर पर कॉटन और प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं, जिन्हें आप जींस, पलाज़ो, स्कर्ट या स्ट्रेट पैंट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप भी इस गर्मी में कंफर्ट के साथ फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो यहां देखें शॉर्ट कुर्ती के टॉप-3 ट्रेंडिंग डिजाइंस, जो आपके समर लुक को और भी खास बना देंगे।

लेस-अप कुर्ती (Lace-up Kurti) 
इन दिनों लेस-अप कुर्ती खूब चर्चा में है। लड़कियों से लेकर महिलाओं तक सभी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।इसके पीछे की तरफ लेसिंग (स्ट्रिंग्स या फीते) होते है, जो इसे स्टाइलिश और फिटिंग देने वाली बनाती है। यह पहनने पर काफी सिपंल और एस्थेटिक लुक देती है। ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जाने के लिए ये कुर्ती बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।  

फ्लोरल प्रिंटिड कुर्ती (Floral Print Kurti) 
समर फैशन में फ्लोरल प्रिंट वाली इस तरह की कुर्ती काफी ट्रेंड में है। इनकी लंबाई कम होती है, इसलिए इसे जींस, पलाज़ो या ट्राउजर के साथ पहना जाता है। यह काफी फैशनेबल और एलिगेंट लुक देती है। इसकी कमर पर हल्की फिटिंग होती है जिससे लुक ज्यादा स्टाइलिश लगता है।  यह कॉलेज, आउटिंग और समर कैजुअल वियर एकदम परफेक्ट है।

Floral Print Kurti

फ्लोरल प्रिंट V-Neck शॉर्ट कुर्ती 

 मैरून रंग की फ्लोरल प्रिंट V-नेक में आने वाली यह शॉर्ट कुर्ती दिखने में बेहद खूबसूरत है। अगर आप गर्मियों में ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो फ्लोरल प्रिंट V-नेक शॉर्ट कुर्ती एक बेहतरीन विकल्प है। इस तरह की कुर्ती में हल्का फैब्रिक और खूबसूरत फूलों का प्रिंट होता है, जो आपके समर लुक को फ्रेश और ट्रेंडी बना देता है।

Floral Print V-Neck Long Sleeve Casual Short Kurti

इस कुर्ती का V-नेक डिजाइन लुक को थोड़ा मॉडर्न टच देता है, जबकि फ्लोरल प्रिंट इसे और आकर्षक बनाता है। इसे आप जींस, पलाज़ो या स्ट्रेट पैंट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। कैजुअल आउटिंग, कॉलेज या डे-टाइम मीटिंग के लिए यह कुर्ती परफेक्ट रहेगी।