Logo
election banner
Bloating causes: पेट फूलना यानि ब्लोटिंग की समस्या आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। इसके पीछे का कारण वे सारी चीजें है जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा के कार्यों के बीच में नजरअंदाज कर देते है। जानिए इन आदतों के बारे में विस्तार से।

Bloating causes: हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण एक समस्या बेहद सामान्य हो गई है वह है पेट फूलने की परेशानी। खाना खाने के बाद अगर आपका पेट फूला हुआ या पेट में सूजन महसूस हो तो उसे ब्लोटिंग या पेट फूलना कहते हैं। इसके कारण आपको असहज महसूस होता है, मन खराब रहता है। जिससे आप अपना कोई भी काम सही तरीके से नहीं कर पाते क्योंकि आपका दिमाग आपके पेट दर्द में ही फंसा रहता है। वैसे कभी-कभार पेट का फूलना सामान्य होता है लेकिन अगर यह आपको समस्या लंबे समय तक बनी रहती तो इसे नजरअंदाज न करें ये किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत भी हो सकता है। 

ब्लोटिंग का मुख्य कारण क्या है?

जल्दी-जल्दी खाना 
ब्लोटिंग या पेट फूलने का मुख्य कारण है जल्दबाजी में खाना खाना। जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो खाने के साथ मुंह के अंदर हवा भी चली जाती है। इसके कारण पेट में हवा भर जाती है और ब्लॉटिंग की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से अचानक आपको ऐसा महसूस होने लगता है कि आपका फेट फूल गया है। 

अपच और कब्ज
अपच और कब्ज की समस्या में प्रायः लोगों का पेट फूल जाता है। इसके कारण हमारे शरीर कि पाचन क्रिया प्रभावित रहती है। इसके अलावा बॉवेल मूवमेंट स्लो हो जाता है। इससे पेट से संबंधित कई सारी दिक्कतें हो सकती है। इसके कारण उल्टी, मुंह में छाले और मन मिचलाने लगता है। 

डाइजेशन
खराब डाइजेशन के कारण भी पेट फूलने की समस्या अधिक होती है। खराब डाइजेशन से पूरा पाचनतंत्र प्रभावित रहता है। हमारा पेट एसिड को प्रोड्यूस करता है और जब खाना पेट तक पहुंचता है तो इसे पचाने के लिए पेट तेजी से काम करने लगता है और अधिक एसिड प्रोड्यूस करता है। इसके कारण पेट में सूजन व कब्ज की समस्या बनी रहती है। 

हार्मोनल हेल्थ 
कई बार हमारे खराब हार्मोनल हेल्थ के कारण भी पेट फूलने की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से पेट में बिना किसी कारण के सूजन ही बनी रहती है। इसके अलावा शरीर में जैसी ही एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ता है वैसे ही हमारा पेट फूलने लगता है। हालांकि, पीरियड्स के समय में भी पेट फूलने की समस्या होने लगती है। 

5379487