Summer Health Drinks: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिसका असर सीधे पेट पर पड़ता है। एसिडिटी, जलन, अपच और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में ठंडी चीजें पीने का मन जरूर करता है, लेकिन हर ठंडी ड्रिंक हेल्दी नहीं होती।
अगर आप चाहते हैं कि गर्मी में पेट भी ठंडा रहे और सेहत भी बनी रहे, तो देसी ड्रिंक्स सबसे बेहतर विकल्प हैं। ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 देसी ड्रिंक्स, जो पेट की गर्मी को शांत करने में मददगार हैं।
गर्मी में हेल्दी रखेंगे 5 देसी ड्रिंक्स
छाछ
छाछ गर्मियों का सबसे लोकप्रिय देसी ड्रिंक है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट की गर्मी को शांत करते हैं। इसमें काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से इसका स्वाद और फायदा दोनों बढ़ जाते हैं।
बेल का शरबत
बेल का शरबत शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है। यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और गैस में राहत देता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मी में यह एक नेचुरल कूलिंग ड्रिंक है।
Healthy seeds: छोटे-छोटे बीज, बड़ा कमाल! रोज़ खाएं ये 5 सुपरसीड्स, दिल से लेकर दिमाग तक रखेंगे फिट
भीड़ से दूर चाहिए सुकून?: गर्मियों में घूम आएं ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन, दिल हो जाएगा खुश
Parenting Tips: वर्किंग पैरेंट्स होने से नहीं दे दे पा रहे बच्चे को पूरा वक्त? इन 7 तरीकों से बिताएं क्वालिटी टाइम
सत्तू का शरबत
सत्तू का शरबत बिहार और उत्तर भारत में बेहद पसंद किया जाता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पेट को ठंडा रखता है। इसमें नमक, नींबू और जीरा डालकर पीने से यह और भी फायदेमंद बन जाता है।
आम पना
कच्चे आम से बना आम पना गर्मियों में लू से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। साथ ही यह स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)