Beauty Tips: बिना पैसे बर्बाद किए चुटकी में हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल, किचन में मौजूद ये चीज कर देगी काम, जानें 4 तरीके

how to remove unwanted facial hair
X
how to remove unwanted facial hair
Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए वैक्स या रेज़र की जरूरत नहीं, बेसन से मिल सकता है नेचुरल हल। बेसन को अलग-अलग चीजों में मिलाकर लगाने से चेहरा मुलायम हो जाता है।

Beauty Tips: महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं- वैक्सिंग, रेज़र या फिर महंगे ट्रीटमेंट्स। लेकिन ये उपाय या तो दर्दनाक होते हैं या फिर असर कुछ समय के लिए ही रहता है। ऐसे में बेसन (gram flour) से तैयार किए गए कुछ घरेलू नुस्खे आपकी इस परेशानी का सस्ता, सरल और असरदार हल बन सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि कैसे बेसन में घर में मौजूद कुछ चीजों को मिलाकर आप अपने चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन और शहद

  • दो चम्मच बेसन में दो चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • चेहरे पर लगाएं और सूखने पर बालों की उल्टी दिशा में हल्के गीले कपड़े से हटाएं।
  • इससे बालों की ग्रोथ कम होगी और स्किन सॉफ्ट बनेगी।

बेसन और गुलाब जल

  • दो चम्मच बेसन में दो चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच नींबू रस मिलाएं।
  • चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें, फिर हल्के हाथ से रगड़कर हटाएं।
  • नियमित प्रयोग से अनचाहे बाल कम होने लगते हैं।

बेसन और दही

  • दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर फेस पैक बनाएं।
  • चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • स्किन नर्म होगी और बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम होगी।

बेसन और पपीता

  • दो चम्मच बेसन, एक चम्मच पपीता पल्प और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं।
  • चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद बालों की उल्टी दिशा में रगड़कर हटाएं।
  • पपीते का एंजाइम ‘पपेन’ बालों की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है।

इन उपायों को हफ्ते में 2-3 बार अपनाएं। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें। चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए अब दर्द सहने या पैसे बहाने की जरूरत नहीं। बेसन से बने ये आसान घरेलू उपाय नेचुरली असर दिखाते हैं और आपकी स्किन को साफ़ और निखरी बनाते हैं।

(प्रियंका)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story