Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर इस सरस्वती वंदना के साथ करें देवी की पूजा, मिटेगा अज्ञान का अंधकार

Basant Panchami 2025: worship Goddess with this Saraswati Vandana, and darkness of ignorance will be
X
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर इस सरस्वती वंदना के साथ करें देवी की पूजा, मिटेगा अज्ञान का अंधकार।
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है सरस्वती वंदना। इसलिए मां शारदे को खुश करने के लिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती वंदना जरूर करना चाहिए।

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भारत भर में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन विशेष रूप से ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती के आशीर्वाद के लिए समर्पित होता है। बसंत पंचमी के इस दिन को विशेष रूप से छात्र, शिक्षक, और कलाकार श्रद्धा भाव से मनाते हैं।

बसंत पंचमी की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है सरस्वती वंदना, जो मां सरस्वती को समर्पित एक शक्तिशाली प्रार्थना है, जिसमें उनके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की जाती है। इस प्रार्थना के माध्यम से मां सरस्वती से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति की कामना की जाती है। ऐसे में हम यहां आपको मां शारदे को खुश करने के लिए सरस्वती वंदना बताने जा रहे हैं, जिसके साथ आपको भी मां सरस्वती की पूजा करना चाहिए।

ये भी पढ़े-ः Basant Panchami: बसंत पंचमी पर करें अपने दोस्तों को खास अंदाज में विश, ये शायरी और इंस्टा कैप्शन हैं बेस्ट!

बसंत पंचमी 2025: ज्ञान की देवी की सरस्वती वंदना

वीणावादिनी वर दे, वीणावादिनी वर दे!
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे!
काट अंध-उर के बंध-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मिय निर्झरः
कलुष-भेद तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे!
नव गति, नव लय, ताल छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्र रव
नव नभ के नव विहग-वंद को
नव पर, नव स्वर दे!
वर दे वीणावादिनी वर दे!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story