Phalsa Benefits: छोटे से गोल-मटोल से दिखने वाले फालसा के फ्रूट बेहद स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होते हैं। गर्मी में इन्हें खाने के फायदे जानते हैं।

Phalsa Benefits: तेज गर्मी में जब शरीर थकावट, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं से जूझने लगता है, तब फालसा एक नेचुरल राहत देने वाला फल बनकर सामने आता है। छोटा सा दिखने वाला यह फल पोषण से भरपूर होता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में बेहद असरदार माना जाता है।

फालसा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है।

गर्मी में फालसा खाने के 6 बड़े फायदे

शरीर को ठंडक पहुंचाता है
फालसा की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। यह लू से बचाव करता है और शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखता है।

डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मी में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। फालसा में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और कमजोरी को दूर करता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है
फालसा का सेवन पाचन को बेहतर बनाता है। यह एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

Healthy seeds: छोटे-छोटे बीज, बड़ा कमाल! रोज़ खाएं ये 5 सुपरसीड्स, दिल से लेकर दिमाग तक रखेंगे फिट

भीड़ से दूर चाहिए सुकून?: गर्मियों में घूम आएं ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन, दिल हो जाएगा खुश

Parenting Tips: वर्किंग पैरेंट्स होने से नहीं दे दे पा रहे बच्चे को पूरा वक्त? इन 7 तरीकों से बिताएं क्वालिटी टाइम

इम्यूनिटी बढ़ाता है
फालसा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे शरीर संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचा रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
फालसा का सेवन स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग बनती है।

दिल की सेहत को बेहतर बनाता है
फालसा में मौजूद पोषक तत्व दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)