Home Remedies: गर्मी अपने साथ घमोरियों को लेकर आती है। शरीर पर छोटे-छोटे दाने, तेज खुजली और जलन ना सिर्फ असहज महसूस कराते हैं, बल्कि दिनभर की एक्टिविटी में भी खलल डालते हैं। खासकर बच्चों और उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। जिन्हें ज्यादा पसीना आता है। घमोरियां कोई बड़ी बीमारी नहीं हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं। इसलिए घरेलू उपाय आपकी घमोरियों को दूर कर सकते हैं।
नीम की पत्तियों का लेप
- 3 या 4 नीम की पत्तियां लेकर इसे पानी के अंदर उबाल लें।
- जब ये ठंडा हो जाए तो इसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को घमोरियों पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें।
- इसे आप दिन में 1-2 बार करें ताकी खुजली कम हो सके।
बेसन और दही का पैक
- 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं।
- इसे पूरी तरह से मिक्स करके जहां दिक्कत उस जगह पर लगा लें।
- 15 मिनट होते ही इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।
- ये पैक हफ्ते में 3 बार लगाएं, जल्द आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़े: Immunity Boosting: गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता रखें बेहतर, 5 घरेलू उपायों से बूस्ट करें इम्यूनिटी
चंदन पाउडर और गुलाब जल
- आधा चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
- पेस्ट बनाकर हल्के हाथों से लगाएं।
- सूखने के बाद पानी से धो दें।
- इससे जलन और खुजली में तुरंत राहत मिलती है।
बर्फ से सिकाई
- सबसे पहले एक साफ कपड़ा लें और बर्फ के टुकड़ों को उसमें रख लें।
- इसके बाद प्रभावित हिस्से पर हल्के-हल्के हाथों से रगंड़ें
- दिन में 2–3 बार ऐसा करें।
- ध्यान रखें बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं।
एलोवेरा जेल
- फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें या मार्केट वाला जेल लें।
- रोज दिन में 2 बार घमोरियों पर लगाएं।
- ये स्किन को ठंडा भी रखेगा और घाव भरने में भी मदद करेगा।
(Disclaimer): घमोरियां जितनी आम हैं, उतना ही आसान है इनसे राहत पाना है। अगर सही घरेलू नुस्खे अपनाए जाएं। तो इसे जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है। हालांकि ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपको बहुत ज्यादा मात्रा में घमोरियां हो रही हैं तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।