A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fruits For Health: गर्मी में आम की बहार आ जाती है और इसी के साथ शुरू हो जाता है जमकर आम खाने का सिलसिला। कई लोग खाली पेट भी आम खाते हैं, लेकिन स्वाद के चक्कर में खाली पेट खाया हुआ आम फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी तरह कुछ अन्य फल भी हैं जिन्हें खाली पेट सेवन किया जाए तो ये शरीर के लिए लाभकारी होने के बजाय नुकसान करते हैं।
फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। हालांकि ये जानना भी उतना ही जरूरी है कि कौन सा फल कब खाना चाहिए और कब नहीं।
खाली पेट न खाएं 4 फल
आम - आम एक ऐसा फल है जिसमें पोषक तत्वों का भंडार है, लेकिन इस फल को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। दरअसल, आम में नेचुरल शुगर प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। खाली पेट इस फ्रूट के सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आम को खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Amla Benefits: कमजोर पाचन, इम्यूनिटी में रामबाण है आंवला, इस तरीके से खाएंगे तो 5 बीमारियां नहीं आएंगी पास
केला - आम की तरह ही केला भी एक ऐसा फल है जिसे खूब पसंद किया जाता है। कई लोग दिन की शुरुआत खाली पेट केले के साथ करते हैं। केला खाली पेट खाना फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। ये फाइबर रिच फ्रूट है और खाली पेट खाने से ये पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे ब्लोटिंग, कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
नाशपाती - आप अगर नाशपाती को खाली पेट खाते हैं तो ये आदत छोड़ दें। इस फल में भी फाइबर बहुत होता है और ये बहुत हेल्दी फ्रूट है। लेकिन खाली पेट खाने से ये पेट की सेहत को बिगाड़ता है। इसे खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो छोड़ दें 3 चीजें खाना, नहीं किया ऐसा तो अस्पताल के लगाने पड़ेंगे चक्कर
अंगूर - साइट्रस फ्रूट्स की सूची में अंगूर भी शामिल है। अंगूर में काफी एसिड पाया जाता है। जानकारों की मानें तो खाली पेट अंगूर खाने से गैस्ट्रिक अल्सर और पेट में जलन जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। अंगूर की तरह संतरे को भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
