शादी से पहलें रखें इन बातों का ख्याल, तभी खुश रहेंगी आप

नई दिल्ली. बेशक ये 2014 है और हम 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके है लेकिन शादी की बात पर आज भी महिलाएं 1950 की तरह ही सोंचती हैं। शादी शब्द सुनते ही दिमाग में आता हैं- परिवार, खाना बनाना, झाड़ू- पोछा। लेकिन शादी का सही मतलब होता हैं- दो लोगों के बीच की साझेदारी, एक दूसरे की जिम्मेदारी। आज के समय में बहुत सारी चीजे जरुरी हैं जिससे की दोनों में एकता बनी रहे। एक महिला को शादी करने से पहले इन चीजों की जानकारी होनी बेहद जरुरी हैं।
1. शादी से सम्बंधित कानून- आप सोचेंगे की शादी से पहले कानून जानने की क्या जरुरत हैं? लेकिन अगर आपको हिन्दू विवाह अधिनियम की जानकारी होगी तो ये आपके बहुत फायदेमंद हो सकता हैं। क्यूंकि बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके विषय में आपको पता नहीं होता। उदाहरण के लिए- आपको पता हैं की शादी के बाद यदि पति या पत्नी में से कोई एक अपना धर्म- परिवर्तन कर ले तो ये तलाक का ठोस कारण बन सकता हैं। हम ये नहीं चाहते की आपका रिश्ता तलाक पर खत्म हो बस अगर आपको कानून की जानकारी होगी तो ये आपके लिए ही बेहद फायदेमंद होगा। इससे आप अपने रिश्ते को तो सुरक्षित रख ही सकती हैं साथ ही किसी और को भी इसकी जानकारी प्रदान कर सकती हैं। अगर कभी कोई स्थिति उत्पन्न होती भी हैं तो आप आसानी से उससे निपट लेंगी।
2. मेडिकल टेस्ट - शादी के बाद कुछ दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं अगर आप जागरूक नहीं हैं तो। एचआईवी टेस्ट धीरे-धीरे शहरों में लोकप्रिय होता जा रहा हैं, लेकिन इसे शादी करने जा रहे जोड़ों के लिए अनिवार्य बना देना चाहिए। इस टेस्ट का ये मतलब कतई नहीं हैं की आप अच्छे चरित्र के नहीं हैं बल्कि ये आपके भविष्य की ओर सिर्फ एक कदम हैं। शादी का मतलब हैं एक नए परिवार की ओर कदम बढ़ाना और यदि ऐसे में आप अपने साथी के मेडिकल बैकग्राउंड से अनभिज्ञ हैं तो इससे आपके बच्चे को खतरा हो सकता हैं। शादी से पहले इस टेस्ट को करवाने से भविष्य में होने वाली परेशानियों से आप बच सकती हैं। प्रेम-विवाह करने वालों के लिए तो ये बेहद जरुरी हैं, क्यूंकि इससे आपके बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती हैं। अरेंज मैरिज में आपको अपने साथी के बारे में कुछ पता नहीं होता इसलिए भविष्य में एक-दूसरे पर और साथ में एक-दूसरे के परिवार पर आरोप लगने से बच जाएंगे। क्लीन मेडिकल चेकउप से आपके बीच एक- दूसरे के लिए विश्वास और प्यार और बढ़ेगा ही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS