Masala Khichdi: हल्का और पौष्टिक डिनर चाहिए तो बनाएं मसाला वेजिटेबल खिचड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार

how to make masala vegetable khichdi recipe
X

मसाला वेजिटेबल खिचड़ी बनाने का आसान तरीका।

Masala Vegetable Khichid: मसाला वेजिटेबल खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट लगती है और पाचन में भी आसन है। इसे खाने से भरपूर पोषण भी मिलता है।

Masala Vegetable Khichid: मसाला वेजिटेबल खिचड़ी स्वाद और पोषण का जबरदस्त कॉम्बो है। रात में जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो मसाला वेजिटेबल खिचड़ी एक परफेक्ट डिश नजर आती है। खिचड़ी में डली ताजा सब्जियां और शानदार मसाले इसे अनूठा स्वाद देते हैं। आपने अगर कभी मसाला वेजिटेबल खिचड़ी नहीं बनाई है तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से तैयाार कर सकते हैं।

मसाला वेजिटेबल खिचड़ी खासतौर पर डिनर या हल्के खाने के लिए परफेक्ट मानी जाती है। इसे आप दही, पापड़ और अचार के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते हैं मसाला वेजिटेबल खिचड़ी बनाने का आसान तरीका।

मसाला वेजिटेबल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 कप चावल

1/2 कप मूंग दाल

1 गाजर (कटी हुई)

1 आलू (कटा हुआ)

1/2 कप मटर

1 प्याज (कटा हुआ)

2 टमाटर (कटा हुआ)

2 हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

2 बड़े चम्मच घी या तेल

स्वादानुसार नमक

पानी आवश्यकतानुसार

मसाला वेजिटेबल खिचड़ी बनाने का तरीका

मसाला वेजिटेबल खिचड़ी लाजवाब स्वाद से भरपूर होती है और इसे बनाना भी सरल है। इसे तैयार करने के लिए सबसे चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें।

अब कुकर में देसी घी डालकर गर्म करें। घी पिघलने के बाद उसमें जीरा डालें और चटकने दें। जीरा चटकने के बाद बारीक कटी प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर कटे हुए टमाटर और सभी मसाले डालें।

मसाला अच्छे से भुन जाने के बाद गाजर, आलू और मटर डालें। इसे अच्छे से चलाएं और 2 से 3 मिनट तक पकाएं। फिर भीगे हुए चावल और दाल डालें। इसके बाद पानी डालकर नमक मिलाएं। अब कुकर को बंद कर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।

कुकर ठंडा होने के बाद ढक्कन खोलें और गरम मसाला डालकर मिलाएं। स्वाद और पोषण से भरपूर मसाला वेजिटेबल खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से घी डालकर गरमागरम सर्व करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story