Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा बनाना है आसान, घर पर 15 मिनट में कर लें तैयार

Lachha paratha Recipe
X

लच्छा पराठा बनाने का तरीका।

Lachha Paratha: लच्छा पराठा पॉपुलर डिश है जो काफी पसंद की जाती है। होटल जैसा लच्छा पराठा आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Lachha Paratha Recipe: होटल और ढाबे पर सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली चीज है लच्छा पराठा। इस पराठे की परतदार और कुरकुरी बनावट खाने वालों का दिल जीत लेती है। लच्छा पराठा की खासियत है कि यह किसी भी सब्जी, दाल या ग्रेवी के साथ परोसा जाए तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है।

होटल जैसा लच्छा पराठा बहुत पसंद किया जाता है। आप घर पर भी आसानी से टेस्टी लच्छा पराठा बना सकते हैं। इसे बेलने की सही विधि इसके स्वाद को दोगुना कर सकती है। आइए जानते हैं होटल जैसा लच्छा पराठा बनाने का तरीका।

लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 2 चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक
  • गुनगुना पानी
  • सेंकने के लिए तेल या घी

लच्छा पराठा बनाने का तरीका

होटल जैसा कुरकुरा और टेस्टी लच्छा पराठा आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में नमक और तेल या घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि यह सेट हो जाए।

इसके बाद आटे की लोई बनाकर बेलन से गोल आकार में बेलें। अब उस पर हल्का तेल या घी जो भी उपलब्ध हो उसे लगाकर लंबाई में रोल करें और घुमावदार आकार दें। फिर हल्का सा बेलें ताकि परतें बनी रहें।

इसके बाद तवा गरम करें और पराठा रखकर दोनों तरफ से सेंकें। सुनहरी होने पर उस पर घी या तेल लगाकर कुरकुरा होने तक सेक लें। लच्छेदार परतें साफ दिखाई देंगी। इसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे लच्छा पराठा तैयार कर लें।

स्वाद से भरपूर लच्छा पराठा लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर परोसा जा सकता है। लच्छा पराठा को किसी भी खास मौके के लिए बनाकर सर्व किया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story