स्नैक्स में कुछ टेस्टी और स्पाइसी चाहते हैं तो बनाएं ''ब्रेड रोल''

X
By - haribhoomi.com |17 Jan 2017 6:30 PM
ये रेसिपी इतनी आसान है की इसे कोई भी बना सकता है।
नई दिल्ली. छोटे से लेकर बड़े हर किसी को स्नैक्स में कुछ अलग चाहिए। घर का हर मेंबर स्नैक्स में कुछ अलग ढूंढता है। अगर आप भी स्नैक्स में कुछ टेस्टी और स्पाइसी चाहते हैं तो आपके लिए ब्रेड रोल सबसे बेस्ट है। ये है आसान विधि..
आवश्यक सामग्री
आलू- उबले और मैश किए हुए
अदरक का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
अनार के दाने- 1 बड़ा चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
ब्रेड- आवश्यकतानुसार
काजू-किशमिश
धनियापत्ती
प्याज
हरी मिर्च
ऐसे बनाएं ब्रेड रोल
1. ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें।
2. अब एक पैन में तेल डालकर हल्का गर्म कर लें। और उसमें जीरा का तड़का लगाएं। अब प्याज डालकर हल्का सा भुन लें। अब इसमें सारे इंग्रीडिएंस मिला दें। सुनहरा होते तक इसे चलाते रहें।
3. इस मिश्रण को इलग से एक प्लेट में निकाल लें।
इसे भी पढ़ेंः जब मन करे कुछ चटपटा खाने का तो बनाएं टेस्टी 'ब्रेड वड़ा'
4. अब ब्रेड के स्लाइसेस लें और उसे पानी में डालकर बाहर निकाल लें और ब्रेड को दोनों हांथों के बीच में रखकर दबा दें। ऐसा करने पर सारा पानी निकल जाएगा। ध्यान रहे ब्रेड को पानी में डालने से पहले उसके भूरे रंग के हिस्से को अलग से निकाल दें।
5. अब आपने जो मिश्रण तैयार किया है उसे ब्रेड के बीच में रखकर रोल कर लें। या फिर अंडे आकार का शेप दे दें।
6. अब एक अलग से पैन में तेल डालकर इसे धीमी आंच में तलें। इसे सुनहरा होते तक तलें।
7. आपका ब्रेड रोल तैयार है। अब गर्मागरम ब्रेड रोल को हरी चटनी के साथ सर्व करें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS