Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह में बार-बार हो जाते हैं छाले? 5 घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगी राहत

मुंह के छाले ठीक करने के लिए घरेलू उपाय।
Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह के छाले होना एक कॉमन समस्या है। हर कोई कभी न कभी इस परेशानी से दो चार होता है। वहीं, कुछ लोग अक्सर ही इस समस्या का सामना करते हैं। मुंह के छाले होने की मुख्य वजह पेट की गर्मी बढ़ना होता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, स्ट्रेस, विटामिन की कमी भी छालों की वजह बन सकती है।
मुंह में छाले होने पर बार-बार डॉक्टर से मेडिकेशन लेने के बजाय कुछ घरेलू तरीके भी आजमाएं जा सकते हैं। ये तरीके छालों की समस्या से जल्द राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
मुंह के छालों के लिए 5 घरेलू उपाय
शहद और तुलसी के पत्ते
मुंह के छालों से राहत दिलाने में तुलसी और शहद काम आ सकती है। तुलसी के पत्तों को चबाने से छालों की सूजन कम होती है और शहद लगाने से उनमें ठंडक मिलती है। दिन में 3-4 बार शहद लगाने से छाले जल्दी सूखते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे छालों पर लगाने से तुरंत राहत मिलने लगती है। इसके लिए एक कॉटन की मदद से छालों पर दिन में 2-3 बार नारियल तेल लगाएं। इससे दर्द भी कम होगा और घाव जल्दी भरेंगे।
फिटकरी का पानी
फिटकरी का पानी भी एक बढिया घरेलू नुस्खा है। इसके लिए थोड़ी सी फिटकरी को पानी में घोलकर उससे कुल्ला करें। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है और छालों को जल्दी ठीक करता है। ध्यान रहे कि इसे निगलना नहीं है।
मुलेठी चूर्ण
मुलेठी की तासीर ठंडी होती है और यह मुंह की सूजन को कम करती है। इसका पाउडर छालों पर लगाएं या इससे कुल्ला करें। इसे खाने से मुंह और गले संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
बर्फ का टुकड़ा
बर्फ को छालों पर हल्के-हल्के घिसें। इससे तुरंत जलन में आराम मिलता है और सूजन भी कम होती है। यह खासतौर पर तब फायदेमंद होता है जब छाले बहुत ज्यादा जल रहे हों। हालांकि ये अस्थाई राहत का उपाय है।
(Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
