Hand Shaking Problem: कम उम्र में ही कांपने लगे हैं हाथ? इन विटामिंस की हो सकती है कमी, जान लें इन्हें

Hand Shaking Problem: आजकल कम उम्र के लोगों में हाथ कांपने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कभी चाय का कप पकड़ते समय, तो कभी लिखते वक्त हाथों का कांपना कई बार शर्मिंदगी और चिंता का कारण बन जाता है। अक्सर लोग इसे कमजोरी या तनाव से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी हो सकती है।
अगर हाथों का कांपना बार-बार हो रहा है और उम्र कम होने के बावजूद यह परेशानी बनी हुई है, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं। सही समय पर कारण जानकर खानपान में सुधार किया जाए, तो इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
इन विटामिंस की कमी है जिम्मेदार
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 नसों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से नर्वस सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिसका असर हाथों में कंपन के रूप में दिख सकता है।
लक्षण: हाथ-पैर सुन्न होना, थकान, चक्कर आना
स्रोत: दूध, दही, अंडा, मछली, फोर्टिफाइड अनाज
विटामिन B1 (थायमिन) की कमी
विटामिन B1 मांसपेशियों और नर्व्स के सही काम के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हाथों में कंपन, कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
लक्षण: मांसपेशियों में कमजोरी, हाथ कांपना
स्रोत: साबुत अनाज, दालें, मूंगफली, बीज
विटामिन B6 की कमी
विटामिन B6 न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसकी कमी से नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है और हाथों में हल्का या तेज कंपन महसूस हो सकता है।
लक्षण: मूड स्विंग्स, हाथों में झटके
स्रोत: केला, आलू, पालक, चना
विटामिन D की कमी
विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों और नर्व्स के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और हाथ कांपने की समस्या हो सकती है।
लक्षण: मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी
स्रोत: धूप, दूध, अंडा, मशरूम
विटामिन E की कमी
विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो नर्व डैमेज से बचाता है। इसकी कमी से हाथों में कंपन और संतुलन बिगड़ सकता है।
लक्षण: हाथ कांपना, चलने में परेशानी
स्रोत: बादाम, सूरजमुखी के बीज, अखरोट, पालक
ध्यान रखने वाली बातें
- संतुलित और पोषक आहार लें
- ज्यादा कैफीन और जंक फूड से बचें
- नियमित नींद और हल्का व्यायाम करें
- लंबे समय तक समस्या रहे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
