Eyes Blackout: आंखों के सामने अचानक हो जाता है अंधेरा? इन बीमारियों की हो सकती है शुरुआत

causes of eye blackout
X

आंखों के सामने अंधेरा छाने के संभावित कारण।

Eyes Blackout: कई लोगों की आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाता है। ऐसे में ये कुछ गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकती हैं।

Eyes Blackout: क्या आपकी आंखों के सामने अचानक कुछ सेकंड के लिए अंधेरा छा जाता है? जैसे ही उठते हैं, चल रहे होते हैं या बाहर धूप से कमरे में आते हैं एक झटके में सब काला दिखाई देने लगता है? अगर हां, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। कई बार यह सामान्य कमजोरी या थकान का संकेत होता है, लेकिन लगातार होने पर यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।

आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना, रेटिना, ऑप्टिक नर्व या ब्रेन सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। कई बार यह ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, एनीमिया या डायबिटीज जैसी परिस्थितियों में भी देखने को मिलता है। इसलिए ऐसे लक्षणों को इग्नोर करना आपकी आंखों और शरीर दोनों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।

आंखों के सामने अंधेरा होने के संभावित कारण

लो ब्लड प्रेशर: लो बीपी में दिमाग तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता। जैसे ही खड़े होते हैं, ब्लड फ्लो अचानक कम हो जाता है, जिससे कुछ सेकंड के लिए आंखों के आगे अंधेरा आ सकता है। यह खासकर सर्दियों में ज्यादा देखा जाता है।

एनीमिया (खून की कमी): शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है। इसका असर सीधे आंखों और दिमाग पर पड़ता है, और अचानक ब्लैकआउट जैसा महसूस होता है।

माइग्रेन ऑरा: माइग्रेन अटैक से पहले कई लोगों को रोशनी कम दिखना, धुंधलापन या अचानक अंधेरा दिखाई देने लगता है। यह ऑरा फेज कुछ मिनटों तक रह सकता है।

रेटिना से जुड़ी समस्या: रेटिना डिटैचमेंट, रेटिना टियर या ब्लड सप्लाई रुकने पर अचानक "ब्लैक करटेन" जैसा अंधेरा छा सकता है। यह आंखों की इमरजेंसी है और तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी: डायबिटीज़ के मरीजों में आंख की नसों पर असर पड़ सकता है। अचानक अंधेरा दिखना इस समस्या की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

न्यूरोलॉजिकल कारण: ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन की कमी, स्ट्रोक का जोखिम, या किसी नर्व से जुड़ी समस्या भी इस लक्षण का कारण बन सकती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story