Home Remedies: सोने से पहले दूध के साथ पी लें 1 चम्मच यह सफेद चीज, कब्ज-गैस की होगी छुट्टी!

दूध के साथ ईसबगोल की भूसी खाने के फायदे।
Constipation Home Remedies: आजकल हर दूसरा व्यक्ति पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझता नजर आता है। सबसे ज्यादा शिकायत लोग कब्ज रहने और गैस की करते हैं। आप अगर दवाएं खा खाकर थक गए हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं जो पेट की समस्या को दूर करने में मददगार हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है ईसबगोल की भूसी।
रात में सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच ईसबगोल की भूसी का सेवन आपको पेट की समस्या से निजात दिला सकता है। ईसबगोल को आयुर्वेद में पाचन सुधारने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए बेहद उपयोगी माना गया है।
क्या है ईसबगोल की भूसी?
आयुर्वेद में ईसबगोल की भूसी का विशेष महत्व बताया गया है। ईसबगोल दरअसल एक नेचुरल फाइबर है जो प्लांटेन सीड्स से मिलता है। यह सफेद रंग की पतली भूसी होती है जिसे पानी, दूध या दही के साथ आसानी से सेवन किया जा सकता है।
ईसबगोल की भूसी खाने का तरीका
ईसबगोल की भूसी को दही, पानी या दूध तीनों के साथ लिया जा सकता है। सोने से पहले आप दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें एक चम्मच ईसबगोल की भूसी डालें। इसके बाद घोलकर तत्काल पी लें। इसे सोने से 15 मिनट पहले करें।
ईसबगोल सेवन के फायदे
कब्ज से राहत: ईसबगोल की भूसी फाइबर से भरपूर होती है। इसके सेवन से आंतों की अच्छी सफाई होती है और स्टूल आसानी से पास हो जाता है। इससे कब्ज की समस्या जड़ से खत्म होने लगती है।
गैस और एसिडिटी में फायदेमंद: दूध के साथ ईसबगोल का सेवन करने से पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। यह डाइजेशन सिस्टम को को ठंडक पहुंचाती है और एसिड बैलेंस बनाए रखती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है: ईसबगोल का नियमित सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है।
शुगर लेवल बैलेंस रहता है: ईसबगोल की सूजी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ईसबगोल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसे खाने से इंसुलिन की सेंसिटिविटी बेहतर बनती है।
वजन घटाने में मददगार: जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी ईसबगोल की भूसी का सेवन फायदेमंद है। ईसबगोल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)
