कंप्यूटर स्क्रीन को घंटों तक देखना दिमाग के लिए फायदेमंदः स्टडी
यह सोशल कनेक्शन और क्षमता को विकसित करने में मदद करता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 17 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आमतौर पर कहा जाता है कि कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली किरणें आंखों को खराब करती है। लगातार स्क्रीन को देखने से आंखों की रोशनी कम होते जाती है। कंप्यीटर स्क्रीन को लगातार देखने से सिर्फ आंखों की रोशनी ही नहीं बल्कि सेहत के लिए खतरा होता है।
इसे भी पढ़ेंः कमर दर्द को चुटकियों में गायब कर देगा 'लहसुन' वाला दूध
लेकिन कंप्यूटर स्क्रीन को सेहत के लिए नुकसानदायक बताने वाली तमाम अध्ययनों के बीच एक नई स्डटी सामने आई है। इसके मुताबिक, स्क्रीन पर घंटों बिताने वाले युवाओं के लिए अच्छा है।
यह रिसर्च ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की है। यह रिसर्च उन माता-पिता को तसल्ली देने का काम करेगी जिन्हें हर समय यह चिंता रहती है कि लगातार कंप्यूटर स्क्रीन को देखने से उनके बच्चों की आंखें खराब हो जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः आपका पेशाब बताएगा आपको वजन कम करने की जरुरत है या नहीं?
शोघकर्ताओं ने 257 मिनट को स्वीट स्पॉट बताया है। इसका मतलब यह हुआ कि इतना वक्त स्क्रीन पर बिताना सबसे ज्यादा अच्छा माना गया है। आंकड़ों की माने तो 4घंटे और 15 मिनट गोल्डीलॉक्स नंबर है। यह सोशल कनेक्शन और क्षमता को विकसित करने में मदद करता है। इससे ज्यादा वक्त कंप्यूटर स्क्रीन पर बिताना दिमाग और आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story