Diabetes Symptoms: थकान, बार-बार प्यास लगना हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत, 6 लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क

diabetes symptoms
X
डायबिटीज के शुरुआती लक्षण।
Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है और इसके शुरुआत लक्षण पहचाने जा सकते हैं। संकेतों के दिखने के बाद अलर्ट रहना जरूरी है।

Diabetes Symptoms: डायबिटीज यानी मधुमेह आज के दौर की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन अगर समय रहते इसके शुरुआती संकेत पहचान लिए जाएं, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शुरुआत में लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, और यही सबसे बड़ा खतरा होता है।

अगर आपको थकान, बार-बार पेशाब आना या वजन अचानक घटने जैसे बदलाव नजर आने लगें, तो ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं डायबिटीज के 6 शुरुआती लक्षणों के बारे में, जिन्हें जानकर आप समय रहते सही कदम उठा सकते हैं।

1. बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना

डायबिटीज में शरीर ब्लड शुगर को सही से प्रोसेस नहीं कर पाता, जिससे किडनी अधिक पेशाब बनाती है। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और बार-बार प्यास लगने लगती है। अगर आपको दिन में 7-8 बार से ज्यादा पेशाब आ रहा है और बार-बार पानी पीने की इच्छा हो रही है, तो यह एक गंभीर संकेत हो सकता है।

2. थकान और कमजोरी महसूस होना

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर कोशिकाएं इंसुलिन की मदद से ग्लूकोज नहीं ले पातीं, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती। इसका नतीजा होता है लगातार थकान महसूस होना, चाहे आप आराम ही क्यों न कर रहे हों। अगर बिना मेहनत के भी आप थके हुए महसूस करते हैं, तो यह डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

3. अचानक वजन घटना

जब शरीर को एनर्जी के लिए ग्लूकोज नहीं मिल पाता, तो वह मांसपेशियों और फैट को तोड़कर एनर्जी बनाता है। इसके कारण व्यक्ति का वजन अचानक कम होने लगता है, बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के। अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो यह चेतावनी हो सकती है।

4. धुंधला दिखना (ब्लर विजन)

ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने से आंखों की छोटी रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं, जिससे देखने में परेशानी होती है। शुरुआत में यह हल्का धुंधलापन होता है, जो समय के साथ गंभीर हो सकता है। अगर आपकी नजर अचानक कमजोर लगने लगे या चीजें धुंधली दिखने लगें, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।

5. जख्म या चोट का धीरे-धीरे भरना

डायबिटीज शरीर की हीलिंग क्षमता को प्रभावित करता है। अगर किसी कट या घाव को भरने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है, जिससे मामूली जख्म भी गंभीर रूप ले सकता है।

6. त्वचा में खुजली और संक्रमण

डायबिटीज की वजह से स्किन ड्राय हो जाती है और फंगल इंफेक्शन होने की संभावना भी बढ़ जाती है। खासकर हाथ-पैरों में खुजली या बार-बार स्किन इंफेक्शन होना डायबिटीज का इशारा हो सकता है। अगर आपको ये समस्या बार-बार हो रही है, तो ब्लड शुगर चेक कराना जरूरी है।

डायबिटीज धीरे-धीरे शरीर पर असर डालती है, लेकिन समय रहते इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट से एडवाइज़ जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story