Ajwain Benefits: वजन घटाने में मददगार है अजवाइन, जोड़ों का दर्द भी करेगी दूर! 6 फायदे जानें

अजवाइन खाने के 6 बड़े फायदे।
Ajwain Benefits: भारतीय रसोई में अजवाइन सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि सेहत का खजाना मानी जाती है। पेट दर्द से लेकर सर्दी-खांसी तक, दादी-नानी के नुस्खों में अजवाइन का खास जिक्र मिलता है। छोटे-छोटे बीज दिखने वाली यह चीज़ बड़े-बड़े फायदे देने में सक्षम है। इनका सेवन कई शारीरिक परेशानियों से निजात दिलाने में मददगार है।
अजवाइन से तैयार घरेलू उपाय कई समस्याओं में राहत दे सकते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से ली जाए, तो अजवाइन शरीर के कई सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करती है।
अजवाइन खाने के 6 बड़े फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है: अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। यह गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में मददगार है। खाना खाने के बाद चुटकी भर अजवाइन चबाने से पाचन बेहतर होता है।
पेट दर्द और ऐंठन में राहत: अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, पेट दर्द या ऐंठन में अजवाइन का पानी या भुनी अजवाइन असरदार मानी जाती है।
सर्दी-खांसी में देती है आराम: अजवाइन की तासीर गर्म होती है। यह बलगम को ढीला करने में मदद करती है और बंद नाक, खांसी व गले की खराश में राहत देती है। अजवाइन का काढ़ा या भाप लेना पुराने घरेलू नुस्खों में शामिल है।
वजन घटाने में सहायक: अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस बेहतर हो सकती है। यह भूख को कंट्रोल करने में भी सहायक मानी जाती है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद: अजवाइन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अजवाइन का तेल मालिश के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि अजवाइन का सेवन अंदरूनी सूजन कम करने में सहायक हो सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी: अजवाइन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करने में सहयोग मिलता है।
कैसे और कितनी लें अजवाइन?
अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। रोज़ 1/4 से 1/2 चम्मच काफी होती है। ज्यादा मात्रा में लेने से एसिडिटी या जलन की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाएं या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
