सुपरफूड: सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस क्यों पीना चाहिए? 6 फायदे कर देंगे हैरान

safed kaddu juice white pumpkin juice benefits
X
सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे। (Image-AI)
White Pumpkin Juice Benefits: सफेद कद्दू का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। जानते हैं इसके बड़े फायदे।

White Pumpkin Juice Benefits: सफेद कद्दू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सफेद कद्दू के जूस को पीने से शरीर को चौंकाने वाले लाभ मिल सकते हैं। बता दें कि सफेद कद्दू का इस्तेमाल पेठा बनाने के लिए किया जाता है जो कि एक पारंपरिक मिठाई है। सफेद कद्दू दिखने में भले साधारण लगे, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे बेहद गुणकारी बना देते हैं।

सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीना बहुत लाभकारी हो सकता है। सफेद कद्दू में विटामिन A, C, B1, B3, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। सफेद कद्दू बॉडी डिटॉक्स करने के साथ पाचन भी सुधारता है। जानते हैं इसके जूस को पीने के 6 बड़े फायदे।

बॉडी डिटॉक्स होती है

वाइट पंपकिन यानी सफेद कद्दू से बना जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से लिवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे पूरे शरीर की सफाई होती है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

पेट के लिए है लाभकारी

गैस, एसिडिटी या कब्ज की शिकायत रहने पर सफेद कद्दू का जूस रामबाण साबित हो सकता है। यह आंतों को ठंडक देता है और डाइजेशन प्रोसेस को बेहतर बनाता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है।

लिवर हेल्दी रखता है

सफेद कद्दू का जूस लिवर की सफाई भी करता है। इससे हेपेटाइटिस जैसे लिवर रोगों से बचाव में सहायक होता है। आयुर्वेद में इसे लिवर टॉनिक के रूप में भी माना गया है। इसे रेगुलर पिया जाए तो लिवर से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

स्किन बनाता है ग्लोइंग

सफेद कद्दू का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है जो त्वचा से फ्री रेडिकल्स को हटाता है। यह मुंहासों को कम करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। इससे लंबे समय तक स्किन जवां रहती है।

वजन घटाने में मददगार

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए सफेद कद्दू का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। यह लो-कैलोरी और हाई-फाइबर जूस भूख को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

हाई बीपी और शुगर को करता है कंट्रोल

सफेद कद्दू का जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मददगार है। यह डायबिटिक मरीजों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story