Less Sleeping: 7 घंटे से कम की नींद बिगाड़ सकती है सेहत? ये 5 परेशानियां हो सकती हैं शुरू

7 घंटे से कम सोने के साइड इफेक्ट्स।
Less Sleeping: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाने लगा है। देर रात तक मोबाइल, ओटीटी और काम का प्रेशर लोगों की नींद छीन रहा है, जबकि शरीर और दिमाग को रोजाना पूरी नींद मिलना बेहद जरूरी है। लगातार आप अगर कम नींद लेते हैं तो ये आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है।
एक-दो दिन कम सो लेना बड़ी बात नहीं लगती, लेकिन अगर रोजाना 7 घंटे से कम नींद ली जाए, तो इसका असर धीरे-धीरे सेहत पर दिखने लगता है। रिसर्च के मुताबिक, लगातार कम नींद कई गंभीर समस्याओं की शुरुआत कर सकती है।
नींद कम लेने के साइड इफेक्ट्स
इम्यून सिस्टम हो सकता है कमजोर: नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और इम्यून सेल्स को मजबूत बनाता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो संक्रमण से लड़ने की ताकत कम होने लगती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम से लेकर वायरल बीमारियां जल्दी पकड़ सकती हैं।
वजन बढ़ने का खतरा: कम नींद लेने से भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन गड़बड़ा जाते हैं। इससे बार-बार भूख लगती है और जंक फूड की क्रेविंग बढ़ जाती है। नतीजा वजन तेजी से बढ़ने लगता है और मोटापे का रिस्क बढ़ जाता है।
दिल की सेहत पर असर: लगातार कम नींद ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है और दिल पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों में जो पहले से तनाव में रहते हैं।
याददाश्त और फोकस कमजोर होना: नींद दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। 7 घंटे से कम नींद लेने पर ध्यान लगाने में दिक्कत, चीजें भूलना और काम में गलतियां बढ़ने लगती हैं। लंबे समय तक ऐसा रहने पर मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।
डायबिटीज का जोखिम: कम नींद शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित करती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उन लोगों में जिनकी लाइफस्टाइल पहले से अनहेल्दी है।
कितनी नींद जरूरी है?
एक हेल्दी एडल्ट के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है। सोने का एक तय समय, स्क्रीन से दूरी और शांत माहौल अच्छी नींद में मदद कर सकता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
