Tooth Ache Home Remedies: दांत दर्द ने कर दिया है परेशान? 5 घरेलू उपायों से पा सकते हैं राहत

दांत दर्द से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे।
Tooth Ache Home Remedies: दांत दर्द एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है, जो दिन या रात किसी भी वक्त अचानक शुरू हो सकती है। यह दर्द दांत में कीड़ा लगने, मसूड़ों में सूजन, सेंसिटिविटी या ठंडे-गर्म के संपर्क से भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत राहत पाना जरूरी हो जाता है, लेकिन हर बार दवा या डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता।
ऐसी स्थिति में कुछ आसान घरेलू उपाय आपको अस्थायी राहत देने में मदद कर सकते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि घर में ही मौजूद सामग्रियों से तैयार हो जाते हैं। हालांकि अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत
1. लौंग का तेल
लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो नेचुरल पेनकिलर और एंटीसेप्टिक होता है। दांत दर्द होने पर एक रुई में थोड़ा सा लौंग का तेल लेकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। यह सूजन और दर्द दोनों को कम करता है। अगर लौंग का तेल न हो तो साबुत लौंग चबाने से भी राहत मिलती है।
2. नमक और गुनगुना पानी
गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सूजन में राहत मिलती है। यह उपाय खासकर तब कारगर होता है जब दर्द मसूड़ों से जुड़ा हो। दिन में 2-3 बार इसे करने से दर्द काफी हद तक कम हो सकता है।
3. बर्फ की सिकाई
अगर दांत में सूजन या तेज दर्द हो रहा है तो आइस पैक या कपड़े में लिपटी बर्फ से बाहर से सिकाई करें। यह ब्लड फ्लो को कम करके दर्द को सुन्न करता है। ध्यान रखें बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं, बल्कि किसी कपड़े में लपेट कर इस्तेमाल करें।
4. हल्दी और सरसों का तेल
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एक चुटकी हल्दी में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर पेस्ट बनाएं और दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। यह संक्रमण को रोकने और दर्द को कम करने में मदद करता है।
5. लहसुन का इस्तेमाल
लहसुन में ऐंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। एक लहसुन की कली को कुचलकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे दर्द में जल्दी राहत मिलती है और संक्रमण फैलने से रुकता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट से एडवाइज़ जरूर लें।)
(कीर्ति)
