Joint Pain: 60 के बाद जोड़ों का दर्द न बन जाए परेशानी? 5 घरेलू उपायों से 30 साल जैसा महसूस करेंगे!

joint pain knee pain home remedies
X

घुटनों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय। (Image-AI)

Joint Pain Home Remedies: बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। इस परेशानी से निजात दिलाने में कुछ घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं।

Joint Pain Home Remedies: बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों का दर्द परेशानी का कारण बनने लगता है। अगर समय रहते इस ओर ध्यान न दिया जाए तो ये परेशानी काफी गंभीर हो सकती है। खासतौर पर घुटनों का दर्द 60 की उम्र के बाद काफी मुसीबत पैदा कर सकता है। ऐसा शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी की वजह से भी होता है।

आप चाहते हैं कि आपके जोड़ों की ताकत 30 साल के व्यक्ति जैसी हो तो कुछ घरेलू उपाय इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। जानते हैं ऐसी ही 5 होम रेमिडी के बारे में।

अजवाइन और मेथी पाउडर

अजवाइन और मेथीदाना दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन जोड़ों के दर्द में आराम दिला सकता है। इसके लिए दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लें और रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से सेव करें।

सरसों के तेल की मालिश

गुनगुना सरसों का तेल लेकर जोड़ों पर मालिश करें। इसमें लहसुन या अजवाइन मिलाने से और फायदा मिल सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और अकड़न दूर करता है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने वाला हो सकता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो सूजन और दर्द को कम करता है। रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।

मेथी दाने का सेवन

मेथी दाना जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने वाला होता है। इसके लिए रातभर भीगे हुए 1 चम्मच मेथी दाने सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। यह जोड़ों की सूजन, दर्द और जकड़न में असरदार है।

गुड़ और घी का सेवन

बढ़ती उम्र के साथ गुड़ और घी का सेवन काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच गाय के घी में छोटा टुकड़ा गुड़ मिलाकर रोज सुबह खाएं। यह पुराने जोड़ों के दर्द में आराम देता है और हड्डियों को ताकत देता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story