Weak Digestion: बिगड़ा हाजमा सुधार देंगे 5 घरेलू उपाय, कमजोर आंतें बनेंगी मजबूत

weak digestion home remedies
X

कमज़ोर डाइजेशन सुधारने के घरेलू उपाय। (Image-AI)

Weak Digestion Home Remedies: बारिश के दिनों में बहुत से लोग कमजोर पाचन से परेशान रहते हैं। इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं।

Weak Digestion Home Remedies: बारिश के सीजन में हाजमा खराब होना एक कॉमन समस्या है। इसकी वजह जठराग्नि मंद होना होती है। ऐसी सूरत में कुछ भी तला मसालेदार खा लेने पर खट्टी डकारें, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। खासतौर पर बढ़ती उम्र के लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। ऐसी सूरत में कुछ घरेलू उपाय आज़माए जा सकते हैं।

लंबे समय तक हाजमा ठीक न रहने से आंतें कमजोर पड़ जाती हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में दवाइयों की बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपायों से पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है। ये नुस्खे न सिर्फ पाचन सुधारने में मदद करते हैं, बल्कि आंतों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

5 घरेलू नुस्खे दिखाएंगे असर

गुनगुना पानी और नींबू

रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से पाचन सुधरता है। इससे डाइजेशन सिस्टम एक्टिव होता है। यह लिवर डिटॉक्स और गैस की समस्या में भी फायदेमंद है।

हींग का सेवन

हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव एंज़ाइम्स होते है। इसका सेवन करने से पेट की गैस, सूजन और अपच में राहत मिलती है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिल सकता है।

सौंफ और मिश्री

लंच और डिनर के बाद सौंफ और मिश्री को चबाकर खाएं। इससे न सिर्फ मुंह की स्मैल दूर होती है बल्कि यह डाइजेशन को भी तेज करती है। सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट को ठंडक देते हैं।

दही और अजवाइन

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। एक चम्मच अजवाइन और काला नमक मिलाकर दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस नहीं बनती।

त्रिफला चूर्ण

रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। इससे आंतों की सफाई होती है। यह आयुर्वेदिक नुस्खा पेट के लिए बेहद असरदार है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story