Cholesterol: नसों में चिपका कोलेस्ट्रॉल शरीर से होगा बाहर! 5 चीजों से दिल बनेगा तंदुरुस्त

home remedies for bad cholesterol
X

कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले घरेलू उपाय।

Cholesterol Home Remedies: हार्ट की नसों में अगर कोलेस्ट्रॉल जम जाए तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है। कुछ घरेलू नुस्खे इसे निकालने में मदद कर सकते हैं।

Cholesterol Home Remedies: दिल की धमनियों में अगर बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा जम जाए तो इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तेल वाली चीजों का सेवन और कम शारीरिक गतिविधि इसकी बड़ी वजह हैं। नसों में चिपका कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे ब्लॉकेज बनाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है और ये गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

हालांकि, आप डाइट में कुछ चीजों का सेवन कर कोलेस्ट्रॉल घटाकर दिल संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाते हैं बल्कि दिल को भी मजबूत रखते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले 5 घरेलू उपाय

लहसुन

लगभग सभी घरों में खाया जाने वाला लहसुन कोलेस्ट्रॉल घटाने का सबसे असरदार उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद एलिसिन तत्व धमनियों में जमा फैट को कम करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट 2 कच्ची लहसुन की कलियां खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को धीरे-धीरे साफ करने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और फैट का जमाव कम होता है। यह नसों को फ्लेक्सिबल बनाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी घटाती है।

हल्दी

हल्दी भी किचन का कॉमन मसाला है। इसमें मौजूद करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह खून को पतला करने और नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। रोजाना दूध में हल्दी डालकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा घटता है।

अलसी के बीज

दिल को मजबूती देने के लिए और कोलेस्ट्रॉल घटाने में अलसी के बीज बेहद असरदार हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इन्हें पाउडर बनाकर पानी या दही में मिलाकर खा सकते हैं।

आंवला

आंवला विटामिन सी का जानदार सोर्स है, जो खून को साफ करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना सुबह आंवला जूस पीने से धमनियों की दीवार मजबूत होती है और फैट का जमाव कम होता है। यह हार्ट को हेल्दी रखने का एक असरदार घरेलू उपाय है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story