Cholesterol Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करेंगे 5 घरेलू तरीके, दिल बनेगा हेल्दी

हार्ट हेल्दी रखने के घरेलू उपाय। (Image- AI Creation)
Cholesterol Home Remedies: बॉडी को हेल्दी रखने के लिए दिल स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। इसमें हमारी लाइफस्टाइल अहम भूमिका निभाती है। आजकल कम उम्र में ही हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट के मामले सामने आने लगे हैं। ज्यादातर मामलों में इसके लिए हाई कोलेस्ट्रॉल जिम्मेदार होता है। ऐसे में इसे कम करना बेहद जरूरी हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल दिल की धमनियों में जमा होकर हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का कारण भी बनता है। जानते हैं कुछ घरेलू तरीके जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल घटाया जा सकता है।
5 घरेलू तरीके आएंगे काम
मेथी के बीज
मेथीदाना औषधीय गुणों से भरा है। इसके बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से रोकते हैं। रोज सुबह एक चम्मच मेथी के दाने रातभर भिगोकर खाली पेट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है। इसके अलावा मेथी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेना भी फायदेमंद रहता है।
लहसुन
लहसुन में कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को साफ रखने में मदद करता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होता है। सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाकर पानी पीने से यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन माना जाता है।
आंवला
आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। इसके साथ ही लिपिड प्रोफाइल में भी सुधार आता है। रोज सुबह एक चम्मच आंवला पाउडर या एक गिलास आंवला जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल कर सकता है। आंवला लिवर और दिल दोनों की सेहत के लिए अच्छा है।
ओट्स
ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रोज सुबह नाश्ते में एक कटोरी ओट्स खाना कोलेस्ट्रॉल घटाने का अच्छा तरीका है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को सेहतमंद बनाते हैं। दिन में दो बार बिना चीनी के ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होता है और फैट जमा नहीं होता।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)
