Gastric Problems: गुब्बारे जैसा फूलता है पेट, बनी रहती है गैस? दादा-नानी के 5 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

gas problem home remedies
X

पेट में गैस की समस्या के लिए घरेलू उपाय।

Gastric Problems: पेट में गैस बनना और गुब्बारे जैसा पेट फूल जाना, यह बहुत से लोगों की समस्या है। इस परेशानी में कुछ घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं।

Gastric Problems: पेट फूलना और गैस बनना आजकल हर चौथे शख्स की समस्या बन गई है। गलत खान-पान, भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और पाचन की गड़बड़ी इसकी बड़ी वजह है। कई बार गैस और पेट फूलने की वजह से सीने में जलन, भारीपन और चिड़चिड़ापन भी हो जाता है। ऐसे में दवाइयों पर निर्भर होने की बजाय दादा-नानी के आजमाए हुए घरेलू नुस्खे तुरंत राहत देते हैं।

ये नुस्खे न केवल पेट की गैस निकालने में मदद करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। खास बात यह है कि इनके लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ये चीजें हमारे किचन में आसानी से मिल जाती हैं। आइए जानते हैं पेट फूलने और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू नुस्खे।

5 घरेलू नुस्खों से गैस में मिलेगी राहत

अजवाइन और काला नमक: अजवाइन गैस और अपच के लिए रामबाण मानी जाती है। एक चम्मच अजवाइन में चुटकीभर काला नमक डालकर सुबह गुनगुने पानी के साथ लें। यह पाचन को ठीक करता है और गैस जल्दी निकालने में मदद करता है। दादा-नानी के इस नुस्खे से पेट का भारीपन भी दूर हो जाता है।

सौंफ का पानी: सौंफ खाने के बाद चबाना ही नहीं बल्कि इसका पानी पीना भी पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगो दें और सुबह छानकर पी लें। यह गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है।

अदरक और शहद: अदरक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है और पाचन को दुरुस्त करता है। आधा चम्मच अदरक का रस लेकर उसमें शहद मिलाकर खाली पेट लें। यह पेट की गैस, मरोड़ और जलन को तुरंत शांत करता है। नियमित सेवन से पाचन शक्ति भी बढ़ती है।

हींग वाला पानी: हींग को पानी में घोलकर पीना गैस से राहत पाने का कारगर उपाय है। आधा गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर सुबह या खाने के बाद पिएं। यह आंतों की गैस निकालकर पेट की सूजन कम करता है और पेट हल्का महसूस कराता है।

पुदीना और नींबू: पुदीने की पत्तियां गैस की समस्या को तुरंत कम करती हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में पुदीने का रस और आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की जलन और गैस से राहत मिलती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाकर पाचन में सुधार करता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story