Blood Pressure: ब्लड प्रेशर को नेचुरली कर सकते हैं कंट्रोल? 5 घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद

नेचुरल तरीके से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर।
Blood Pressure Home Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। गलत खानपान, स्ट्रेस, नींद की कमी और एक्सरसाइज न करने की वजह से हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह दिल, किडनी और ब्रेन जैसी जरूरी बॉडी ऑर्गन पर भी बुरा असर डाल सकता है।
कुछ नेचुरल घरेलू उपायों की मदद से ब्लड प्रेशर को बिना दवा के भी काफी हद तक बैलेंस में रखा जा सकता है। ये उपाय न केवल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य रखते हैं, बल्कि हार्ट हेल्थ को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 घरेलू और आसान तरीके।
5 तरीकों से ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल
लहसुन का सेवन करें: लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स कर रक्त प्रवाह को सामान्य करता है। रोज सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली पानी के साथ लेने से हाई बीपी कंट्रोल में रह सकता है।
पोटैशियम युक्त फल खाएं: केला, संतरा, तरबूज, और एवोकाडो जैसे पोटैशियम रिच फल शरीर से सोडियम को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। दिन में एक-दो बार इन फलों का सेवन जरूर करें।
तुलसी और नीम का रस: तुलसी और नीम के रस में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो ब्लड को शुद्ध करते हैं और हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। रोज सुबह 1 चम्मच तुलसी-नीम का मिश्रित रस लेने से ब्लड प्रेशर प्राकृतिक रूप से कंट्रोल रहता है।
योग और प्राणायाम करें: गहरी सांस लेना, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम स्ट्रेस लेवल को कम करते हैं। इससे हार्टबीट सामान्य रहती है और ब्लड प्रेशर बैलेंस में रहता है। रोज 15-20 मिनट का योग शरीर और मन दोनों को शांत रखता है।
नमक का सेवन कम करें: ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए खाने में नमक की मात्रा कम रखें और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं। लो-सोडियम डाइट अपनाने से ब्लड प्रेशर अपने आप नियंत्रित होने लगता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
