Sarson Saag Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाकर हड्डियां मजबूत करेगी सरसों साग! मिलेंगे कमाल के 5 फायदे

sarson saag health benefits
X

सरसों का साग खाने के बड़े फायदे।

Sarson Saag Benefits: सरसों का साग सर्दी के दिनों में बेहद पॉपुलर हो जाता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

Sarson Saag Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही देसी खाने की याद खुद-ब-खुद बढ़ जाती है, और इनमें सबसे ऊपर नाम आता है सरसों के साग का। देसी घी, मक्का की रोटी और गर्मागर्म साग ये सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि ठंड में शरीर को अंदर तक गर्म रखने का दम भी रखता है। पुराने ज़माने से लेकर आज तक इसे सर्दी का हेल्थ बूस्टर माना जाता है।

सरसों के पत्तों में मौजूद फाइबर, आयरन, कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और जोड़ों के दर्द को कम करने में खास भूमिका निभाते हैं।

सर्दी में सरसों का साग खाने के फायदे

इम्यूनिटी को मजबूती देता है: सरसों के साग में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सर्दियों में बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए अधिक मजबूत बनता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन K हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। सर्दी के दौरान बढ़ने वाले जोड़ों और घुटनों के दर्द में भी सरसों का साग राहत देता है।

डाइजेशन को मजबूत करता है: सरसों के पत्तों में मौजूद प्राकृतिक फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या को कम करता है, जो सर्दियों में अधिक देखी जाती है।

दिल को हेल्दी रखता है: इस साग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल की सेहत को सुरक्षित रखते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी यह फायदेमंद माना जाता है।

शरीर को अंदर से गर्म रखता है: सरसों की तासीर गरम होती है, जिससे शरीर में ठंड का असर कम होता है और एनर्जी लेवल बढ़ा रहता है। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इसे सर्दियों का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story