Moringa Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करेगी यह हरी फली, हड्डियों में लाएगी नई जान! 5 फायदे हैं कमाल

moringa health benefits
X

सहजन की फली खाने के बड़े लाभ। (Image-AI)

Moringa Benefits: मोरिंगा यानी सहजन की फली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

Moringa Benefits: मोरिंगा यानी सहजन को अपने खास गुणों की वजह से सुपरफूड का दर्जा दिया जाता है। सहजन की फली ही नहीं पत्तियां, फूल और बीज भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। सहजन में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, C और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में भी इसे खास दर्जा मिला हुआ है।

सहजन को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका पाउडर, सब्जी, सूप या काढ़ा बनाकर सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं सहजन फली खाने के 5 बड़े फायदे।

इम्यूनिटी बूस्टर

सहजन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं। इसे खाने से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह एक नेचुरल इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

मोरिंगा यानी सहजन में इंसुलिन को रेगुलेट करने की क्षमता होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में शुगर का एब्जॉर्वेशन धीरे होता है और अचानक ब्लड शुगर स्पाइक्स नहीं आते।

हड्डियों की मजबूती

सहजन के सेवन से कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स शरीर को मिलते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। मोरिंगा उम्रदराज लोगों और खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और ज्वाइंट पेन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।

डाइजेशन में सुधार

सहजन फाइबर से भरपूर होती है जो पाचन को बेहतर बनाती है। सहजन फली खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और आंतों की सफाई होती है। इसके अलावा पेट में गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी दिक्कतें भी कम होती हैं।

बालों और त्वचा के लिए गुणकारी

सहजन में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई और सी स्किन शाइनी रखते हैं। यह बालों को जड़ से मजबूत करती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story